
Canada Election: कनाडा में मार्क कार्नी पहली पसंद! रुझानों में लिबरल पार्टी बड़ी जीत की ओर
AajTak
कनाडा के संघीय चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हो गई है. वहीं, शुरुआती रुझानों में पीएम मार्क कार्नी की पार्टी को बड़ी बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है, जबकि विपक्षी नेता पियरे पोलीव्रे की पार्टी भी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही है.
कनाडा में सोमवार को संघीय चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया. मतदान खत्म होने के बाद सभी 343 सीटों पर मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में लिबरल और कंजर्वेटिव पार्टी ने की जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है.
अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती रुझानों में लिबरल पार्टी 282,632 वोटों के साथ 154 सीटों पर आगे चल रही है तो कंजर्वेटिव पार्टी 223,736 वोटों के साथ 119 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है.
वहीं, ब्लॉक क्यूबकोइस (बीक्यू) 23, एनडीपी 6 सीट पर आगे चल रही है. एएईवी या अन्य पार्टियों ने अभी तक कोई सीट पर अपनी बढ़त नहीं बना पाई है. इस चुनाव में पीएम मार्क कार्नी और विपक्षी नेता पियरे पोलीव्रे के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है.
कनाडा में हुआ रिकॉर्ड मतदान
सोमवार को कनाडा में संघीय चुनाव के लिए रिकॉर्ड मतदान हुआ. अटलांटिक कनाडा के चार प्रांतों में मतदान बंद हो गया, जबकि सबसे अधिक निर्वाचन क्षेत्रों वाले प्रांतों, ओन्टारियो और क्यूबेक, चार पश्चिमी प्रांतों और तीन क्षेत्रों में लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. भारतीय समय के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग सुबह 10 बजे EDT (7:30 PM IST) बंद होगी.
रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव में रिकॉर्ड 7.3 मिलियन लोगों ने मतदान किया. 28.9 मिलियन योग्य मतदाता हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






