
Canada: महिला टिकटॉकर ने पी लिया इतना पानी, पहुंच गई अस्पताल
AajTak
एक महिला टिकटॉकर ने फिटनेस चैलेंज के तहत इतना ज्यादा पानी पी लिया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. महिला ने पूरा वाकया सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होने बताया है कि कैसे ज्यादा पानी पीना उनके लिए परेशानी का सबब बन गया.
सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में अक्सर लोग ऐसा कुछ कर बैठते हैं कि बाद में उन्हें पछतावा होता है. ऐसा ही एक केस सामने आया है, जिसमें एक टिकटॉकर (TikToker) ने ऑनलाइन फिटनेस चैलेंज के चक्कर में इतना पानी पी लिया कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद टिकटॉकर ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर घटना के बारे में बताया है.
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक टिकटॉक (TikTok) इन्फ्लुएंसर मिशेल फेयरबर्न (Michelle Fairburn) कनाडा में रहती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रचलित 75 हार्ड (75 Hard) चैलेंज को स्वीकार किया और उसे फॉलो करने लगीं. इस चैलेंज में 75 दिनों तक एक रूटीन फॉलो करना होता है, जैसे सुबह जल्दी उठना, रोजाना एक्सरसाइज करना, बाहर का भोजन ना करना, अल्कोहल छोड़ना, रोज 10 मिनट कोई किताब पढ़ना. इस चैलेंज को स्वीकार करने वाले को प्रतिदिन पानी पीने की मात्रा भी बढ़ानी होती है और रोजाना अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करना होता है. ठीक ऐसा ही मिशेल फेयरबर्न भी कर रही थीं.
भूख लगना हो गई बंद
मिशेल लगातार 12 दिनों तक 4 लीटर पानी पीती रहीं. बारह दिन बाद उन्होंने टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें लग रहा है कि ज्यादा पानी पीने के कारण उनकी तबीयत खराब हो रही है. वीडियो में मिशेल ने कहा,'मैं बिल्कुल भी अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं. रात को सोने के बाद कई बार मेरी नींद खुली और मुझे बाथरूम जाना पड़ा. भूख लगना बंद हो गई और मैं कमजोर महसूस करने लगी. दिन के कई घंटे मुझे टॉयलेट में गुजारने पड़े.'
...तो जा सकती थी जान
टिकटॉकर ने आगे बताया,'हालत खराब होने के बाद मैं डॉक्टर के पास पहुंची. उनके कहने पर कई तरह के टेस्ट कराए. टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने बताया कि मुझे सोडियम डेफिसिएंसी (sodium deficiency) नामक बीमारी हो गई है. लगातार 4 लीटर पानी पीने के कारण ऐसा हुआ है. डॉक्टर ने मुझे कुछ दिनों तक रोजाना आधा लीटर से भी कम पानी पीने की सलाह दी. डॉक्टर ने मुझे बताया कि सोडियम डेफिसिएंसी या हाइपोनेट्रेमिया का समय पर इलाज न किया जाए तो इससे जान भी जा सकती है.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








