
Canada पर बरसे विदेश मंत्री जयशंकर, कहा- लोकतंत्र के नाम पर डिप्लोमैट्स को धमकाया जा रहा, दूतावास पर हमले हो रहे
Zee News
India Canada Relations: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा में हमारे डिप्लोमैट्स को धमकाया जाता है, दूतावासों पर हमले होता है. इन हमलों को यह कहकर सही ठहरा दिया जाता है कि लोकतंत्र में यही होता है.
नई दिल्ली: India Canada Relations: भारत और कनाडा के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) की तीखी टिप्पणी सामने आई है. जयशंकर ने कहा कि कनाडा में हमारे डिप्लोमैट्स को डराया-धमकाया जाता है, हमारे दूतावास पर हमले होते हैं. इन हमलों को यह कहकर सही ठहरा दिया जाता है कि लोकतंत्र में यही होता है. निज्जर हत्या मामले में विदेश मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमने कनाडा को बताया है कि ये भारत सरकार की पॉलिसी नहीं है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



