
Cambodia में में 12-17 के किशोरों का वैक्सीनेशन हुआ शुरू, जल्द खोले जा सकते हैं स्कूल
Zee News
कंबोडिया (Cambodia) प्रधानमंत्री हुन सेन अपने पोते-पोतियों को राजधानी नोम पेन्ह के पीस पैलेस में एक टीकाकरण केंद्र पर ले गए और टीका लगवाया.
नोम पेन्ह: कंबोडिया (Cambodia) ने रविवार को चीनी सिनोवैक जैब (Sinovac Vaccine) का उपयोग करते हुए 12 से 17 वर्ष की उम्र के लिए एक कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री हुन सेन और अन्य वरिष्ठ नेता अपने पोते-पोतियों को राजधानी नोम पेन्ह के पीस पैलेस में एक टीकाकरण केंद्र पर ले गए और टीका लगवाया. लॉन्च इवेंट में मीडिया को संबोधित करते हुए, हुन सेन ने कहा कि दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र में लगभग 20 लाख किशोर हैं. उन्होंने सभी माता-पिता और कानूनी अभिभावकों से अपने बच्चों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने की अपील की. उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए टीकाकरण आज Herd Immunity हासिल करने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है. Covid-19 ने मानव संसाधन के विकास को गंभीर रूप से प्रभावित किया है और लगभग सभी देशों ने स्कूल बंद कर दिए हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



