
California Plane Crash: अमेरिका के कैलिफोर्निया में विमान हादसा, जलकर खाक हुआ मकान, दो की मौत
ABP News
Plane Crash: दमकल उपप्रमुख जस्टिन मात्सुशिता ने कहा कि विमान सैन डिएगो के निकट 20 मील उत्तर पूर्व में सैंटी में दोपहर के करीब दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिरा. हादसे में दो लोगों की मौत हुई है.
Plane Crash in California: अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया में सोमवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई लोगों के घायल होने के भी खबर है. अधिकारियों को मुताबिक, दुर्घटना के कारण दो मकानों में भी आग लग गई.
दमकल उप प्रमुख जस्टिन मात्सुशिता ने कहा, 'विमान सैन डिएगो के निकट 20 मील (30 किलोमीटर) उत्तर पूर्व में सैंटी में दोपहर के करीब दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिरा. हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.'

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












