
Cabinet Meeting: फर्टिलाइज़र पर सब्सिडी और 100 सैनिक स्कूलों को मोदी कैबिनेट की मंज़ूरी, इस योजना को भी हरी झंडी
ABP News
Cabinet Meeting: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज फॉस्फेट, पोटाश उर्वरकों (फर्टिलाइज़र) के लिए 28,655 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी को मंजूरी दी है.
Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री आवास पर हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल ने फर्टिलाइज़र पर सब्सिडी देने के फैसले पर मुहर लगा दी है. इस बैठक में कैबिनेट ने सैनिक स्कूल सोसाइटी के अंतर्गत 100 प्राइवेट और सरकारी सैनिक स्कूलों को मान्यता देने को भी मंज़ूरी दी है. इसके अलावा कैबिनेट की ओर से अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन 2. 0 (Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation- AMRUT 2.0) को भी मंज़ूरी मिल गई है.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज फॉस्फेट, पोटाश उर्वरकों (फर्टिलाइज़र) के लिए 28,655 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी को मंजूरी दी है. ये सब्सिडी 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












