
CAA का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानी हिंदुओं में खुशी की लहर, लगाए मोदी मोदी के नारे
AajTak
पाकिस्तान के करांची से भारत आए एक हिंदू शरणार्थी ने कहा कि वहां हमें मानसिक और शाहरीरिक रूप से पताड़िता किया जाता था. हमारे कई रिश्तेदारों का जबरन धर्म परिवर्तन करवा दिया गया है. मोदी जी ये कानून लाए हैं. हम लोगों का इस से भविष्य अच्छा होगा.
मोदी मोदी का नारा लगाया रहे ये भारत आए वो हिंदू शरणार्थी है, जो पाकिस्तान के करांची शहर में रहते थे. मगर, हर दिन इन लोगों को वहां शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. लड़कियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल था. न वो वहां पढ़ाई कर सकती थीं, न ही कहीं आजाद होकर घूम सकती थीं.
इन लोगों ने कहा कि वहां जबरदस्ती कुरान पढ़ने के लिए कहा जाता था. जैसे-जैसे घर की बेटियां बड़ी होती थीं, परिवार के बड़ों की चिंता बढ़ जाती थी. कभी भी वहां इनकी बेटियों को जबरन उठा कर ले जाता था और जबरन धर्म परिवर्तन करवा देता था.
मोदी जी कानून लाए हैं, हमारा भविष्य अच्छा होगा- शरणार्थी
पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी ने कहा कि पाकिस्तान के करांची में हम लोग रहते थे. वहां हमें मानसिक और शाहरीरिक रूप से पताड़िता किया जाता था. हमारे कई रिश्तेदारों का जबरन धर्म परिवर्तन करवा दिया गया है. मोदी जी ये कानून लाए हैं. हम लोगों का इस से भविष्य अच्छा होगा.
अभी तक शरणार्थियों को नहीं था इन चीजों का अधिकार
बताते चलें कि कल ही भारत में CAA का नोटिफिकेशन लागू किया गया है. इसके बाद इन पाकिस्तानी हिंदू परिवार को लगता है कि उनके लिए अब कुछ अच्छा होगा. दरअसल, बिना नागरिक के यहां न तो इनका आधार कार्ड बन सकता है, न ही पैन कार्ड, न ही किसी अच्छे स्कूल में दाखिला हो सकता है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











