
CA Final Result 2024: कल जारी हो सकता है सीए फाइनल का रिजल्ट, नोट करें चेक करने का तरीका
AajTak
ICAI के आधिकारिक बयान के अनुसार, रिजल्ट कल यानि 26 दिसंबर देर शाम जारी होने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर अपने CA फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं.
ICAI CA ADMIT CARD 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) नवंबर 2024 में आयोजित CA फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स की परीक्षाओं के नतीजे जारी करने वाला है. नतीजे 26 दिसंबर, 2024 को देर शाम घोषित होने की उम्मीद है. इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट- icai.nic.in और icai.org पर अपने नतीजे देख सकते हैं.
ICAI CA परिणाम 2024: परीक्षा विवरण ग्रुप I के लिए CA फाइनल परीक्षाएँ 3, 5 और 7 नवंबर को आयोजित की गईं, जबकि ग्रुप II की परीक्षाएं 9, 11 और 13 नवंबर, 2024 को हुईं. पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स की परीक्षाओं में 9 और 11 नवंबर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराधान मूल्यांकन परीक्षा और 5, 7, 9 और 11 नवंबर, 2024 को आयोजित बीमा और जोखिम प्रबंधन (IRM) तकनीकी परीक्षा शामिल थी.
ICAI CA फाइनल 2024 रिजल्ट कैसे चेक करेंStep 1- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं.Step 2- नवंबर 2024 सत्र के लिए CA इंटर या CA फाइनल परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक देखें.Step 3- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अपना रोल नंबर दर्ज करें.Step 4- अपने क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद, आगे बढ़ने के लिए उन्हें सबमिट करें.Step 5- आपका CA परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










