
BYD Flash Charging: चाय खत्म होने से पहले चार्ज होगी EV! 5 मिनट की चार्जिंग में 400KM दौड़ेगी कार
AajTak
BYD Super e-Platform: कंपनी के सीईओ वांग चुआनफू के मुताबिक कंपनी का मकसद चार्जिंग एंग्जायटी को पूरी तरह खत्म करना है. उनका मानना है कि चार्जिंग का डर आज भी EV खरीदने में सबसे बड़ी रुकावट है.
BYD Ultra Fast Charging: जिस सवाल ने अब तक इलेक्ट्रिक कार खरीदारों को सबसे ज्यादा परेशान किया था, BYD उसी सवाल का जवाब लेकर आया है. चार्जिंग में लगने वाला लंबा वक्त. चीनी कार निर्माता BYD ने अपनी नई फ्लैश चार्जिंग EV टेक्नोलॉजी के साथ ऐसा दावा किया है, जो पेट्रोल पंप पर लगने वाले समय को भी चुनौती देता है. कंपनी का दावा है कि, इस नई फ्लैश चार्जिंग तकनीक से एक इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 5 मिनट में इतनी चार्ज होगी, जिससे लगभग 400 किमी रेंज मिलेगी.
बिल्ड योर ड्रीम (BYD) की इस नई तकनीक का एक रियल-वर्ल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जो बेहद कम समय में कार को चार्ज करने को लेकर सुर्खियों में है और तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में BYD की फ्लैगशिप सेडान Han L को चार्ज होते हुए दिखाया गया है. इस क्लिप में कार महज 5 मिनट में 10 से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. इस दौरान चार्जिंग पावर 746kW तक पहुंच जाती है, जो EV स्टैंडर्ड्स के मुकाबले बेहद ज्यादा है. यानी आपकी चाय खत्म होने से पहले ही इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो जाएगी.
इस कमाल के पीछे BYD का नया सुपर ई-प्लेटफॉर्म है. यह पैसेंजर व्हीकल्स के लिए दुनिया का पहला मास-प्रोड्यूस्ड फुल-डोमेन 1000V हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर है. इसी प्लेटफॉर्म के साथ कंपनी की नई फ Flash Charging Battery काम करती है, जो 1000 एम्पियर तक की चार्जिंग करंट और 10C चार्जिंग रेट जैसे रिकॉर्ड सेट करती है.
सुपर ई-प्लेटफॉर्म और फ्लैश चार्जिंग बैटरी का यह कॉम्बिनेशन मिलकर 1 मेगावॉट यानी 1000 किलोवॉट तक की चार्जिंग पावर देने में सक्षम है. इसका सीधा फायदा यह है कि इस टेक्नोलॉजी से लैस इलेक्ट्रिक गाड़ियां महज 5 मिनट में लगभग 400 किलोमीटर की CLTC ड्राइविंग रेंज जोड़ सकती हैं.
BYD का कहना है कि, अल्ट्रा-हाई पावर चार्जिंग के लिए नेक्स्ट जेनरेशन के ऑटोमोटिव-ग्रेड SiC पावर चिप्स को कंपनी ने खुद डेवलप किया है. और बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन भी शुरू कर दिया गया है. इन चिप्स की वोल्टेज रेटिंग 1500V तक है, जिससे ये इंडस्ट्री के पहले मास-प्रोड्यूस्ड ऑटोमोटिव-ग्रेड SiC पावर चिप्स बन गए हैं, जिनकी वोल्टेज क्षमता सबसे अधिक मानी जा रही है.
BYD के सीईओ वांग चुआनफू के मुताबिक कंपनी का मकसद चार्जिंग एंग्जायटी को पूरी तरह खत्म करना है. उनका मानना है कि चार्जिंग का डर आज भी EV खरीदने में सबसे बड़ी रुकावट है. इसी सोच के तहत Han L सेडान और Tang L SUV जैसे मॉडल्स को इस नए प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










