
Bulli Bai, Sulli Deals केस में 2700 पेज की चार्जशीट दाखिल
AajTak
पिछले साल देशभर में चर्चा में रहा बुल्ली बाई और सुल्ली बाई ऐप मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस मामले में ओमकारेश्वर ठाकुर और नीरज बिश्नोई आरोपी हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस इकाई मामले की जांच कर रही थी.
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने बुल्ली बाई और सुल्ली डील्स (Bulli Bai, Sulli Deals) ऐप मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस मामले में ओमकारेश्वर ठाकुर और नीरज बिश्नोई को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने कुल 2700 पेज की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 2000 पेज बुल्ली बाई और 700 पेज सुल्ली डील की है. नीरज को बुल्ली बाई जबकि सुल्ली डील के लिए ओम्कारेश्वर को आरोपी बनाया गया है. सूत्रों के मुताबिक स्पेशल सेल ने 4 मार्च को ही दिल्ली की स्थानीय कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई मामले की जांच कर रही थी.
दोनों आरोपियों पर इन धाराओं में दर्ज है केस
सुल्ली डील्स को बनाने वाले ओमकारेश्वर ठाकुर को स्पेशल सेल की ifso यूनिट ने 8 जनवरी को इंदौर में उसके घर से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 153A, 153B, 354A(3) IPC r/w 66, 67 IT ऐक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल की है. वहीं नीरज बिश्नोई को पुलिस ने 6 जनवरी को असम के जोरहाट से गिरफ्तार किया था. नीरज के खिलाफ पुलिस ने 153A, 153B, 354A, 509 IPC r/w 66, 67 IT ऐक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल की है.
Github पर 2021 में बनाया गया था सुल्ली डील ऐप
Github प्लेटफार्म पर जुलाई 2021 में सुल्ली डील ऐप बनाया गया था. इस ऐप पर धर्म विशेष की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा था. इतना ही नहीं उनकी नीलामी भी की जाती थी. इस डील ऐप का मकसद महिलाओं को मानसिक रूप से परेशान करना था. इसमें खासतौर से उन महिलाओं को टारगेट किया जाता था, जो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती थीं.
महिला पत्रकार की शिकायत पर खुला बुल्ली बाई केस

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










