
Bulli bai app case: ओडिशा से गिरफ्तार आरोपी को मुंबई की अदालत ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
AajTak
Bullibai app case: बुल्ली बाई ऐप को गिटहब पर तैयार किया था. इसमें चर्चित मुस्लिम महिलाओं की फोटो को लगा कर उस पर बोली लगाई जाती थी. पुलिस अब तक कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
मुंबई की एक अदालत ने बुल्ली बाई मामले के आरोपी नीरज सिंह को 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. सिंह इस मामले में गिरफ्तार होने वाला चौथा शख्स है. आरोपी नीरज सिंह बुल्ली बाई ऐप की प्लानिंग में शामिल था. उसकी भूमिका तब सामने आई थी जब गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों से पूछताछ की गई.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










