
Bullet Train in India: पहले 2022, फिर 2023 और अब 2026... बुलेट ट्रेन को दौड़ने में देरी क्यों?
AajTak
Bullet Train in India: सितंबर 2017 में जब बुलेट ट्रेन के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का शिलान्यास किया गया था, तब 2022 तक इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद जताई गई थी. बाद में इसकी डेडलाइन 2023 तक बढ़ा दी गई. अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उम्मीद जताई है कि 2026 तक बुलेट ट्रेन शुरू हो जाएगी.
साल 2015 में मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन शुरू करने की घोषणा की गई. बुलेट ट्रेन के लिए भारत ने जापान के साथ समझौता किया. सितंबर 2017 में इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया. तब रेलवे ने कहा था कि 15 अगस्त 2022 तक मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड रेल शुरू करने की पूरी कोशिश की जाएगी. साल 2022 की इस गाइडलाइन को एक साल बढ़ाकर 2023 कर दिया. और अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2026 तक बुलेट ट्रेन शुरू होने की उम्मीद है.
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2026 तक सूरत से बिलिमोरा के बीच पहली बुलेट ट्रेन चलाने का टारगेट रखा गया है. उन्होंने कहा कि काम बहुत अच्छा चल रहा है और उम्मीद है कि 2026 तक सेवा शुरू हो जाएगी.
अहमदाबाद से मुंबई तक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिस पर बुलेट ट्रेन दौड़ेगी. इस ट्रेन की रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगा. बुलेट ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई के बीच का सफर 2 घंटे 7 मिनट में पूरा हो जाएगा. अभी इन दो शहरों के बीच बस से सफर करने पर 9 घंटे और ट्रेन से 6 घंटे का समय लगता है.
ये भी पढ़ें-- Surat Bullet Train Station: ऐसा होगा सूरत में बन रहा भारत का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन, केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया फर्स्ट लुक
क्या है बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट? 5 प्वॉइंट्स में समझें
1. भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए जापान मदद कर रहा है. इसके लिए भारत और जापान के बीच समझौता हुआ है. इस पूरे प्रोजेक्ट पर 1.08 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें से 88 हजार करोड़ रुपये यानी 81% का कर्ज जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) से मिला है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








