
Budh Pradosh Vrat 2022: आने वाला है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और गलतियां
AajTak
Budh Pradosh Vrat 2022 kab hai: इस बार 21 दिसंबर 2022 को बुध प्रदोष व्रत रखा जाएगा. हर महीने में दो बार प्रदोष व्रत किया जाता है. स व्रत को करने से मन की हर इच्छा को पूरा किया जा सकता है. प्रदोष व्रत करने से किसी भी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है. आइए जानते हैं कि बुध प्रदोष व्रत के दिन कैसे भगवान शिव की महाकृपा पाई जाती है.
Budh Pradosh Vrat 2022: शास्त्रों में बताया गया है कि प्रदोष व्रत का दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने का दिन है. जो प्रदोष व्रत बुधवार के दिन पड़ता है, उसे बुध प्रदोष व्रत कहते हैं, जो शनिवार के दिन पड़े उसे शनि प्रदोष व्रत कहते हैं. इस व्रत को करने से मन की हर इच्छा को पूरा किया जा सकता है. इस व्रत से नौकरी और व्यापार में भी सफलता मिल सकती है. हर महीने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है. इस बार बुध प्रदोष व्रत पौष माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 21 दिसंबर 2022 को रखा जाएगा. प्रदोष व्रत में शिव जी की पूजा शाम के समय सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक की जाती है.
बुध प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Budh Pradosh Vrat 2022 Shubh Muhurat)
उदयातिथि के अनुसार, बुध प्रदोष व्रत 21 दिसंबर 2022 को रखा जाएगा. इसकी तिथि की शुरुआत 21 दिसंबर 2022 को देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 21 दिसंबर को रात 10 बजकर 16 मिनट पर होगा.
बुध प्रदोष व्रत महत्व (Budh Pradosh Vrat 2022 Significance)
बुध प्रदोष व्रत करके आप किसी भी रोग से छुटकारा पा सकते हैं. दोषों से मुक्ति मिल सकती है. घर के कलह और क्लेशों से छुटकारा मिल सकता है. यानी बुध प्रदोष व्रत करने से आप पर भगवान शिव की कृपा के साथ मंगलमूर्ति की कृपा भी बरसेगी. इसके अलावा संतान प्राप्ति के लिए प्रदोष व्रत बेहद ही शुभ माना जाता है. कर्ज मुक्ति के लिए भी प्रदोष व्रत बेहद ही महत्वपूर्ण और पुण्यदाई माना गया है.
बुध प्रदोष पर कैसे पाएं मनचाहा वरदान (Budh Pradosh Vrat 2022 Pujan Vidhi)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










