
Budh Gochar 2026: फरवरी में 3 बार बदलेगी बुध की चाल, इन 3 राशियों को होगा बंपर फायदा
AajTak
Budh Gochar 2026 Rashifal: फरवरी 2026 में बुध ग्रह एक नहीं बल्कि तीन बार गोचर करेंगे. इस दौरान राशि और नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को धन, करियर और व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कि बुध के होने वाले गोचर से किन राशियों को फायदा होगा.
Budh Gochar 2026 Rashifal: ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क का कारक माना जाता है. फरवरी 2026 का महीना बुध के लिहाज से खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान बुध ग्रह एक नहीं बल्कि 3 बार अपनी चाल बदलेंगे. फरवरी में होने जा रहे बुध के ये सभी गोचर कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे. खास तौर पर 3 राशियों को इससे आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के योग बनेंगे.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 फरवरी 2026, मंगलवार को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 7 फरवरी 2026, शनिवार को बुध शतभिषा नक्षत्र में जाएंगे. 15 फरवरी 2026, रविवार को बुध ग्रह पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे. इस तरह फरवरी में बुध ग्रह की चाल 3 बार बदलेगी, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. अब उन राशियों के बारे में जानते हैं जिन्हें बुध गोचर से विशेष लाभ मिलने वाला है-
वृषभ राशि: आर्थिक लाभ होगा
बुध की बदलती चाल वृषभ राशि वालों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है. खासतौर पर व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे. सोच-समझकर लिया गया फैसला आपको मुनाफा दिला सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं.
धनु राशि: सैलरी बढ़ेगी
धनु राशि वालों के लिए बुध गोचर आर्थिक रूप से मजबूत समय लेकर आएगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर होगी और मन प्रसन्न रहेगा. पैसों से जुड़ी हर समस्या दूर होगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









