
Budget 2024 For Defence: सीमा सुरक्षा-घरेलू उत्पादों पर जोर... पिछले साल से 68 हजार करोड़ रुपये बढ़ा डिफेंस बजट
AajTak
इस बार के रक्षा बजट में सीमा की सुरक्षा और घरेलू उत्पादों पर जोर ज्यादा है. साथ ही डिफेंस स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने का प्रावधान है. पिछले साल से 68 हजार करोड़ रुपए ज्यादा का बजट है इस बार. आइए जानते हैं कि निर्मला सीतारमण ने देश के डिफेंस के लिए कितने का बजट दिया.
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार अपने बजट का 12.9 फीसदी हिस्सा डिफेंस के लिए दिया है. लेकिन यह अंतरिम बजट से काफी कम कर दिया गया है. इस बार रक्षा बजट के लिए 6,21,940 करोड़ रुपयों का ऐलान किया गया है. जबकि अंतरिम बजट में यह ऐलान 6,21,541 करोड़ रुपयों का था.
पिछले साल की तुलना में यह बजट मात्र 4.72 फीसदी बढ़ाया गया है. पिछले साल का रक्षा बजट 5.93 लाख करोड़ रुपयों से थोड़ा ज्यादा था. वित्तमंत्री ने इस रक्षा बजट में 1.05 लाख करोड़ रुपए का ऐलान सिर्फ इसलिए किया है, ताकि आत्मनिर्भर भारत के तहत देश की कंपनियों से रक्षा की खरीद-फरोख्त हो पाए. उन्हें बढ़ावा दिया जा सके.
यह भी पढ़ें: Budget 2024 for Space Tech: भारत की देसी स्पेस इंडस्ट्री के लिए 1000 करोड़ रु. का ऐलान, ऐसे होगा देश को फायदा
सीमा की सुरक्षा के लिए जरूरी है सड़कों का निर्माण इसलिए इस बार बजट में बॉर्डर रोड्स के बजट में 30 फीसदी का इजाफा किया गया है. इसके लिए 6500 करोड़ रुपए दिए गए हैं. डिफेंस स्टार्टअप्स के लिए iDEX स्कीम के तहत 518 करोड़ रुपयों का ऐलान किया गया है. ताकि नए हथियार और तकनीक विकसित किए जा सकें.
पिछले साल के बजट से 68 हजार करोड़़ रुपए ज्यादा
अगर पिछले साल के रक्षा बजट से तुलना करें तो इस साल रक्षा बजट में 68,834 करोड़ रुपयों की बढ़ोतरी की गई है. जबकि साल 2022-23 में यह बजट 5.25 लाख करोड़ रुपयों से थोड़ा ज्यादा था. इस बार के बजट का 27.67 फीसदी हिस्सा कैपिटल एक्वीजिशन में यानी 1.72 लाख करोड़ रुपए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








