
Budget 2024: पहली जॉब वालों को 15 हजार, 1 करोड़ मकान, टैक्स छूट.. समझें- निर्मला के पिटारे से क्या-क्या निकला?
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश कर दिया. 2024-25 के लिए 48 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पेश किया गया है. ऐसे में जानते हैं कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले में किसे-क्या मिला?
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आ गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 2024-25 के लिए बजट पेश किया. बजट की शुरुआत करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि लोगों ने मोदी सरकार पर भरोसा जताया है.
बजट में नीतीश कुमार का बिहार और चंद्रबाबू नायडू का आंध्र भी छाया रहा. दोनों ही राज्यों को कई सौगात मिली है. बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये तो आंध्र में 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च केंद्र सरकार करने जा रही है.
इस बार के बजट में नौकरियों और स्किल डेवलपमेंट पर भी फोकस रहा. सरकार ने नौकरियां बढ़ाने के लिए कंपनियों को इंसेंटिव देने का ऐलान भी किया है. इसके अलावा एक करोड़ गरीब परिवारों को घर देने का वादा भी किया गया है. इनकम टैक्स को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया. नई टैक्स रिजीम में बदलाव किया गया है. पुरानी टैक्स रिजीम में कुछ बदलाव नहीं हुआ है.
अब जब बजट पेश हो गया है और पूरा साल इसका असर पड़ने वाला है तो जानते हैं कि तीसरी बार सत्ता में आई मोदी सरकार के पहले बजट से किसको-क्या मिला?
किसे क्या मिला?
- किसानः नेचुरल फार्मिंग पर जोर. दो साल में 1 करोड़ किसानों की नेचुरल फार्मिंग में मदद की जाएगी. 32 फसलों की 109 किस्में लाई जाएंगी. फसलों का डिजिटल सर्वे होगा. 6 करोड़ किसानों और उनकी जमीनों को रजिस्ट्री में दर्ज किया जाएगा. 2024-25 में कृषि और उससे जुड़े सेक्टर के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








