
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Buddha Purnima 2024: इस बार बुद्ध पूर्णिमा 23 मई, गुरुवार को मनाई जाएगी. इसे वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है. इसे बुद्ध पूर्णिमा इसलिए कहते हैं क्योंकि इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था. साथ ही पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व भी होता है.
Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है. बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन गंगा स्नान और दान धर्म का कार्य भी किया जाता है. इस बार बुद्ध पूर्णिमा 23 मई, गुरुवार को मनाई जाएगी.
बुद्ध पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Buddha Purnima 2024 Shubh Muhurat)
पूर्णिमा तिथि इस बार 22 मई, बुधवार को शाम 6 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी और समापन 23 मई, गुरुवार को रात 7 बजकर 22 मिनट पर होगा. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा इस बार 23 मई, गुरुवार को ही मनाई जाएगी.
बुद्ध पूर्णिमा शुभ योग (Buddha Purnima Shubh Yog)
बुद्ध पूर्णिमा इस बार बहुत ही खास मानी जा रही है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग, शुक्र सूर्य युति से शुक्रादित्य योग, राजभंग योग और गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है.
सर्वार्थ सिद्धि योग- 23 मई को ये योग सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और समापन 24 मई को सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











