
Budaun: उधारी नहीं चुका पाने से परेशान था युवक.. थाने के सामने खुद को मारी गोली, मौत
AajTak
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवक ने थाने के गेट के सामने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. वह 15 दिन पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था.
UP News: यूपी के बदायूं में एक युवक ने थाने के ठीक सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. बताया गया है कि वह उधार के रुपये नहीं चुका पाने को लेकर परेशान था. पुलिस ने मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया और मामले में जांच शुरू कर दी है.
बताया गया है कि सुसाइड करने वाला यह युवक हत्या की साजिश के आरोप में जेल में बंद था. वह 15 दिन पहले ही जमानत पर छूट कर बाहर आया था.
युवक की पहचान सुमित गुप्ता के रूप में हुई है. वह अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर तीन में रहता था. उसकी उम्र 24 साल थी. उसके पति का नाम जयनंदन गुप्ता है. सुमित गुप्ता कुछ महीने पहले एक हत्या की साजिश के आरोप में जेल गया था और जमानत पर छूटकर 15 दिन पहले ही वापस आया था. बुधवार उसने अलापुर थाना गेट के ठीक सामने गोली मारकर सुसाइड कर लिया.
वहीं, सुमित गुप्ता के सुसाइड करने को लेकर उसके परिजनों ने कस्बे के लोगों पर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कस्बे के ही कुछ लोग उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहे थे. वह सुमित पर अपने उधारी के रुपये वापस लेने को लेकर दबाव बना रहे थे. मंगलवार को कस्बे के ही रहने वाले गौरव और रॉबिन पिन्टू ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. इसी वजह से परेशान होकर सुमित ने बुधवार को करीब ढाई बजे थाने के सामने गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
वहीं, मामले में एसपी सिटी प्रवीन चौहान ने बताया कि अगस्त 2021 में थाना हजरतपुर क्षेत्र में एक व्यापारी की हत्या के मामले में सुमित जेल गया था और कुछ दिन पहले जमानत पर रिहा होकर वापस आया था. सुमित ने कस्बे के रहने वाले मदन लाल गुप्ता से 32 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसमें आज कुछ रुपये वापस करने का वादा किया था. पैसे वापस नहीं कर पाने की स्थिति में सुमित परेशान था. इसी दौरान उसने बुधवार दोपहर अलापुर थाने के गेट के सामने खड़े होकर अपने आप को गोली मार ली. सुमित को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मामले में जांच जारी है.
(गौरव चतुर्वेदी की रिपोर्ट)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








