
BSNL ने किया बड़ा बदलाव, प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा!
AajTak
BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल अभी भी अपने कंज्यूमर्स को दूसरी कंपनियों के मुकाबले सस्ती टेलीकॉम सर्विस ऑफर करता है. कंपनी ने 1 नवंबर से अपने सभी प्रीपेड प्लान्स में एक बदलाव किया है. इस बदलाव के बाद प्रीपेड यूजर्स को FUP लिमिट खत्म होने के बाद निश्चित स्पीड से डेटा मिलता रहेगा. आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स.
BSNL ने अपने सभी प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किया है. नया बदलाव 1 नवंबर से लागू हुआ है. किसी भी प्लान में मिलने वाले डेटा की लिमिट पूरी होने के बाद यूजर्स को फिक्स्ड स्पीड पर डेटा मिलेगा. दरअसल बीएसएनएल अपने अलग-अलग प्लान्स में FUP लिमिट खत्म होने के बाद अलग-अलग स्पीड से डेटा ऑफर करता है.
अब ऐसा नहीं होगा, सभी प्लान्स में अब यूजर्स को एक निश्चित स्पीड पर ही डेटा मिलेगा. वहीं इंटरनेट स्पीड FUP लिमिट खत्म होने के बाद कम होती है. 1 नवंबर 2022 से BSNL ने सभी प्रीपेड प्लान्स को रेशनलाइज्ड कर दिया है.
नए नियम के मुताबिक, इंटरनेट प्लान्स की FUP लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 40Kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा. कंपनी की आधिकारिक साइट पर मौजूद सभी प्लान्स अब नए बदलाव को रिफ्लेक्ट करने लगे हैं.
BSNL अब ऐसा भी कह सकता है कि उसके सभी प्लान्स अनलिमिटेड डेटा के साथ आते हैं. बस डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 40Kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा. इसके अलावा कंपनी जल्द ही अपनी सर्विस को 4G पर अपग्रेड करने की तैयारी में जुटी है.
BSNL ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी है. 4G लॉन्च से जुड़े एक यूजर के सवाल पर कंपनी ने बताया कि उनकी सर्विस जल्द शुरू होगी. BSNL ने बताया कि 4G लॉन्च की तय तारीख बता पाना मुश्किल है.
कंपनी को 4G लाइसेंस रिवाइवल पैकेज में मिला है और स्वदेशी इक्विपमेंट की सप्लाई भी हो रही है. उम्मीद है कि इनका इंस्टॉलेशन फरवरी मार्च 2023 तक शुरू हो जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










