
BSNL के दो सस्ते ऑफर्स जल्द होने वाले हैं खत्म, नहीं मिलेगा अनिमिटेड कॉलिंग और डेटा
AajTak
BSNL Freedom 275 Plan: बीएसएनएल के दो सस्ते रिचार्ज ऑफर जल्द ही खत्म होने वाले हैं. दोनों ही प्लान्स 75 दिनों की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ आते हैं. दोनों ही प्लान्स एक ही कीमत पर आते हैं और ये BSNL फाइबर प्लान हैं. इन दोनों में मामूली अंतर है. आइए जानते हैं इन डिटेल्स.
टेलीकॉम सेगमेंट में भले ही BSNL का दबदबा अब ना हो, लेकिन ब्रॉडबैंड सेगमेंट में कंपनी के प्लान्स पॉपुलर हैं. BSNL Fiber ब्रॉडबैंड के दो पॉपुलर प्लान्स को कंपनी बंद कर रही है. ये दोनों ही प्लान्स ना सिर्फ एंट्री लेवल सेगमेंट में आते हैं, बल्कि इनकी कीमत भी बहुत कम है. बीएसएनएल ने इन प्लान्स को इंडिपेंडेंस डे के मौके पर लॉन्च किया था.
BSNL भारत के सबसे बड़े इंटरनेट सर्विसेस प्रोवाइडर्स में से एक है. इसकी पहुच ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्र में है. कंपनी ने अपने फाइबर ब्रॉडबैंड पोर्टफोलियो में दो प्लान्स को लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इन दो प्लान्स की डिटेल्स.
जिन प्लान्स की हम बात कर रहे हैं कि इनकी शुरुआत 275 रुपये से होती है. दोनों ही प्लान्स एक ही कीमत पर आते हैं, लेकिन इनके बेनिफिट्स अलग-अलग हैं. एक प्लान 30Mbps की स्पीड के साथ आता है. इसमें यूजर्स को कुल 3300GB डेटा मिलता है. वहीं दूसरा प्लान 60Mbps की स्पीड से आता है और इसमें भी आपको 3300GB तक का स्टोरेज मिलता है.
दोनों रिचार्ज में अंतर ऑफर खत्म होने के बाद मिलने वाले बेसिक प्लान का है. पहले प्लान में यूजर्स को 449 रुपये का बेसिक प्लान मिलता है. वहीं 60Mbps की स्पीड वाले प्लान में यूजर्स को 599 रुपये का बेसिक प्लान मिलेगा.
दोनों ही रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और STD वॉयस कॉलिंग बेनिफिट मिलता है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 2Mbps की स्पीड से मिलेगा. दोनों ही रिचार्ज प्लान मंथली वैलिडिटी के साथ आते हैं.
वहीं इंडिपेंडेंस डे के मौके पर BSNL ने ये ऑफर जारी किया था. इस ऑफर के तहत आपको 75 दिनों की वैलिडिटी के लिए ऊपर दिए गए लाभ मिलेंगे. हालांकि, ये दोनों ऑफर जल्द ही खत्म होने वाले हैं. अगर आप सस्ते में ब्रॉडबैंड एक्सपीरियंस चाहते हैं, इन प्लान्स को फिलहाल खरीद सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










