
BSNL के इस प्लान में 30 दिन के लिए मिलता है अनलिमिटेड डेटा-कॉल, कीमत 400 से कम
AajTak
BSNL आए दिए अपने यूजर्स के लिए आकर्षक ऑफर्स लेकर आता है. कंपनी कई वैल्यू पैक्ड डील्स अपने यूजर्स को ऑफर करती है. BSNL का ऐसा ही एक प्लान STV 398 है.
BSNL आए दिए अपने यूजर्स के लिए आकर्षक ऑफर्स लेकर आता है. कंपनी कई वैल्यू पैक्ड डील्स अपने यूजर्स को ऑफर करती है. BSNL का ऐसा ही एक प्लान STV 398 है. कंपनी का 398 रुपये का ये प्लान जियो, एयरटेल और Vi के शॉर्ट टर्म 3GB डेली डेटा प्लान्स की तुलना में थोड़ा बेहतर है. आपको बता दें BSNL STV 398 को पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया गया था. इस प्लान में ग्राहकों को बिना फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है. साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100SMS भी ग्राहकों को दिया जाता है. पिछले महीने BSNL ने इस प्लान की अवेलेबिलिटी बढ़ाकर 8 जुलाई 2021 तक कर दी है. ग्राहकों को ये सभी फायदे रोमिंग और MTNL नेटवर्क एरियाज में भी मिलते हैं. कंपनी का ये प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. साथ ही इस प्लान के जरिए यूजर्स इंटरनेशनल नंबर्स, प्रीमियम नंबर्स और IN नंबर्स पर SMS भी नहीं भेज सकते. साथ ही इन नंबर्स पर आउटगोइंग कॉल करने पर भी कंपनी चार्ज लेगी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










