
BSEB Bihar Board Datesheet 2025: इस दिन से शुरू होगी बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की सेंटअप परीक्षा, जारी हुई डेटशीट
AajTak
BSEB Bihar Board 10th 12th Sent-Up Board Exam 2025 Datesheet: बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षाएं मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इन परीक्षाओं में पास होने वाले छात्रों को ही वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में बैठने का मौका मिलेगा. बोर्ड ने कहा है कि सेंट-अप परीक्षाओं में अनुपस्थित या असफल होने वाले छात्र वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2025 में बैठने से वंचित कर दिए जाएंगे.
BSEB Bihar Board 10th, 12th Sent-Up Exam 2025 Datesheet: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं सेंट-अप परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10 की सेंट-अप परीक्षाएं 19 नवंबर से 22 नवंबर 2024 तक और 12वीं की परीक्षाएं 11 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी.
क्या है सेंट-अप परीक्षा? दरअसल, बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षाएं मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इन परीक्षाओं में पास होने वाले छात्रों को ही वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में बैठने का मौका मिलेगा. बोर्ड ने कहा है कि सेंट-अप परीक्षाओं में अनुपस्थित या असफल होने वाले छात्र वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2025 में बैठने से वंचित कर दिए जाएंगे. कंपार्टमेंट, सिंगल सब्जेक्ट अंग्रेजी और करेक्शन कैटेगरी वाले छात्रों को सेंट-अप परीक्षा नहीं देनी होगी. सेंट-अप परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं.
बता दें कि इस परीक्षा में केवल वे छात्र ही बैठ सकते हैं जिनकी अटेंडेंस कम से कम 75 फीसदी है. छात्रों के एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. परीक्षा की शुरुआत में 15 मिनट क्वेश्नच पेपर पढ़ने और समझने के लिए दिए जाएंगे. बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स को छात्रों के प्राप्त अंक की प्रविष्टि की हार्ड कॉपी (हस्ताक्षर और मुहर लगी हुई) और एक्सेल शीट में बनी सॉफ्ट कॉपी की सीडी डीईओ कार्यालय को 28 नवंबर तक भेजने का निर्देश दिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










