
BSEB Bihar Board 12th Result 2024 Date: कब आएगा कक्षा 12वीं का रिजल्ट? सामने आया ये अपडेट
AajTak
Bihar Board 10th-12th Result 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं. अनुमान है कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट होली से पहले घोषित कर दिया जाएगा. वहीं, कक्षा 10वीं का रिजल्ट 30 मार्च तक आने की संभावना है.
Bihar Board 2024 Result Date: बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बिहार बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, इस बार इंटर की परीक्षा के नतीजे होली से पहले यानी इसी महीने 19 या 20 मार्च को आ सकते हैं. इसके अलावा 12 मार्च से टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुरू करने की भी बात भी कही जा रही है. ऐसे में अब बिहार बोर्ड तेजी से रिजल्ट जारी की करने की प्रक्रिया में जुट गया है.
12 मार्च को टॉपर्स को किया जाएगा कॉल
बिहार बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 12 मार्च से संभावित टॉपर्स को वेरिफिकेशन के लिए फोन जाएगा. इसके बाद फाइनल रिजल्ट दिया जाएगा. इस बार बिहार में इंटर की परीक्षा में 13 लाख 4352 परीक्षा थी शामिल हुए थ.। ऐसे में इस बार भी बिहार बोर्ड की पूरी कोशिश है कि रिकार्ड समय में इन नतीजे को जारी किया जाए.
टॉप 20 में आने वाले परीक्षार्थियों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा जहां उनसे अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट पूछताछ करेंगे. नई नियमों के अनुसार. बिहार बोर्ड पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन करता है उसके बाद रिजल्ट जारी करता है. टॉपर्स की हैंडराइटिंग का भी मिलान बोर्ड के अधिकारियों द्वारा किया जाता है. इसके साथ ही उनसे सवाल-जवाब भी होंगे. बिहार में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर्स को वेरिफिकेशन के लिए बिहार बोर्ड के दफ्तर से फोन जाता है.
इतने छात्रों ने दिया था एग्जाम
बिहार स्कूल बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित करवाई थीं. इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 13,04,352 छात्रों ने भाग लिया था. वहीं 10वीं कक्षा के लिए 16 लाख 94 हजार 781 ने एग्जाम दिया था. बिहार बोर्ड की तरफ से कॉपी चेकिंग का काम खत्म किया जा चुका है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










