
British Woman का चौंकाने वाला दावा: Aliens ने 52 बार किया अपहरण, सबूत के तौर पर शरीर पर बने निशान दिखाए
Zee News
ब्रिटिश महिला पाउला ने कहा कि मैंने 52 ऐसी घटनाओं का अनुभव किया है. कोई चेतावनी नहीं दी गई और मैंने यह महसूस नहीं किया कि कुछ होने जा रहा है. यह सब कुछ अचानक से हुआ. उन्होंने दावा किया कि एलियंस उन्हें यूएफओ के अंदर ले जाते थे. उन्होंने एक ऐसी तकनीक दिखाई थी जो हमारे पास नहीं थी.
लंदन: एलियंस (Aliens) को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते हैं. कुछ का मानना है कि ब्रह्मांड में एलियंस मौजूद हैं और वे घरती पर आते रहते हैं. जबकि कुछ इसे कोरी कल्पना बताते हैं. इस बीच, एक ब्रिटिश महिला ने चौंकाने वाला दावा किया है. 50 वर्षीय पाउला (Paula) का कहना है कि एलियंस ने उनका 52 बार अपहरण किया. इतना ही नहीं, ब्रैडफोर्ड इलाके की रहने वालीं पाउला ने अपने दावे के समर्थन में कुछ सबूत भी पेश किए हैं. ‘डेली मेल’ की खबर के मुताबिक, पाउला का कहना है कि उनका पहली बार एलिएंस से सामना बचपन में हुआ था, तब से अब तक एलियंस UFO में बैठाकर उनका 52 बार अपहरण कर चुके हैं. दो बच्चों की दादी पाउला ने अपने शरीर पर निशान की कुछ तस्वीरें भी दिखाईं. उनका दावा है कि अपहरण के दौरान एलियंस ने उनके शरीर पर यह निशान बना दिया था. उन्होंने एक एलियन की तस्वीर बनाकर बताया है कि वे इस तरह दिखते हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



