
BPSC Teacher Result 2023 Out: इस Direct Link पर चेक करें बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट, 1.22 लाख हुए पास
AajTak
bpsc.bih.nic.in, BPSC Bihar Teacher Result 2023 Declared: बिहार में कक्षा 1 से 12वीं तक के अलग-अलग विषयों के लिए कुल 1,70,461 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए थे. इनमें प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5) के कुल 79943 पद, टीजीटी टीचर (कक्षा 9-10) के 32916 पद और पीजीटी टीचर (कक्षा 11-12) के 57602 पद शामिल हैं.
BPSC Bihar Teacher Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्राइमरी और पीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार अगस्त 2023 में आयोजित हुई बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (Bihar Teacher Result 2023) चेक कर सकते हैं. वेबसाइट पर क्लास और सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट के लिंक अलग-अलग अपलोड किए गए हैं.
1.22 लाख को मिली सरकारी नौकरी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम कई चरणों में घोषित कर रहा है. फिलहाल बीपीएससी ने कक्षा 1 से 5वीं (पीआरटी) के दो विषयों उर्दू और सामान्य, 11वीं-12वीं के सात विषयों (भोजपुरी, मगही, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान, उद्यमिता, संगीत, राजनीति विज्ञान) के परिणाम घोषित किए हैं. इनमें 1,22,324 उम्मीदवारों को शिक्षक पदों पर सरकारी नौकरी (Teacher Job) मिली है. अभी प्राइमरी के कुछ विषयों और कक्षा 9-10 की शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करने वाला है.
1.70 लाख से ज्यादा भर्ती, 8 लाख ने किया था आवेदन बिहार में कक्षा 1 से 12वीं तक के अलग-अलग विषयों के लिए कुल 1,70,461 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए थे. इनमें प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5) के कुल 79943 पद, टीजीटी टीचर (कक्षा 9-10) के 32916 पद और पीजीटी टीचर (कक्षा 11-12) के 57602 पद शामिल हैं. भर्ती परीक्षा 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था.
अभी रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें-
कैसे चेक करें रिजल्ट? सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर कक्षा 1 से 5वीं, 11वीं-12वीं सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी. इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें और आगे के लिए पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ताजा जानकारी के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










