
तीन विभाग, 80 कर्मचारी, निकम्मा सिस्टम और बेबस पिता! 2 घंटे यूं तड़पता रहा नोएडा का युवराज
AajTak
रिटायर्ड एसबीआई निदेशक राजकुमार मेहता को उनका बेटा युवराज फोन करता है 'मुझे बचा लीजिए, मैं डूब जाऊंगा… मेरी कार नाले में गिर गई है.' आधे घंटे बाद पिता घटना स्थल पर पहुंचते हैं. पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ के 80 कर्मचारी मौजूद होने के बावजूद संसाधनों की कमी और जोखिम के डर के चलते कोई पानी में नहीं उतरता. निक्कमे सिस्टम और बेबस पिता के सामने ही युवराज तड़प-तड़प कर दम तोड़ देता है.
रात के लगभग बारह बजे, नोएडा की टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी में रहने वाले एसबीआई से निदेशक रिटायर्ड राजकुमार मेहता को उनका बेटा फोन करता है. दूसरी ओर से घबराई हुई आवाज में वह कहता है 'मुझे बचा लीजिए, मैं डूब जाऊंगा..' मेरी कार नाले में गिर गई है. यह सुनते ही राजकुमार मेहता घर से भाग पड़ते हैं. आधे घंटे में वह घटना स्थल पर पहुंचते हैं. बेटे को फिर फोन करते हैं. कहां हो ? वह अपने मोबाइल का टॉर्च जलाकर दिखाता है. वह कार के ऊपर लेटा है. लेटा इसलिए कि कार का बैलेंस ना बिगड़े. वह बीच-बीच में हेल्प-हेल्प भी चिल्लाता रहा.
पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की लगभग 80 कर्मियों की टीमें मौके पर मौजूद थीं. लेकिन इस बड़े ऑपरेशन में भी एक झलक नहीं थी कि कोई तुरंत पानी में उतरकर युवराज तक पहुंचे. संसाधनों की कमी, जोखिम का डर और निक्कमा सिस्टम इन सब के बीच एक पिता की आंखों के सामने उसका बेटा तड़प-तड़प कर दम तोड़ देता है.
हादसा कहां और कैसे हुआ
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टी-प्वाइंट पर देर रात युवराज की ग्रैंड विटारा कार तेज रफ्तार और कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर गहरे नाले की दीवार तोड़ती हुई पानी से भरे बेसमेंट में जा गिरी. यह इलाका एमजेड विशटाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लॉट के पास है, जिसमें पहले से ही करीब 50 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि गड्ढे के आसपास न तो कोई मजबूत बैरिकेडिंग थी, न कोई रिफ्लेक्टर, न चेतावनी बोर्ड. रात के समय कोहरे में यह मौत का जाल बन गया. पिता राजकुमार मेहता ने कहा, सेक्टर-150 के निवासियों ने पहले भी कई बार प्राधिकरण से मांग की थी कि नाले और गड्ढे के आसपास मजबूत बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड लगाए जाएं. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
जैसे ही पिता ने डायल-112 पर सूचना दी, नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. कुल मिलाकर लगभग 80 कर्मचारी ऑपरेशन में शामिल थे. लेकिन किसी ने भी पानी में उतरने की हिम्मत किसी में नहीं थी. अधिकारियों का कहना था कि पानी ठंडा है, अंदर सरिया हो सकता है, जोखिम अधिक है. इस बीच युवराज लगातार कार की छत से टॉर्च जलाता और “बचाओ… बचाओ…” चिल्लाता रहा. हर मिनट की देरी उसके जीवन और मौत के बीच फर्क पैदा कर रही थी.
राजकुमार मेहता बार-बार अधिकारियों से गुहार लगाते रहे. उन्होंने हाथ जोड़कर कहा, मेरे बेटे को अभी बचा लीजिए. मैं कुछ भी कर लूंगा. लेकिन सिस्टम की सुस्ती और संसाधनों की कमी ने पिता की बेचैनी को और बढ़ा दिया. करीब डेढ़ घंटे तक युवराज पानी में तड़पता रहा. चश्मदीद मोनिंदर नामक युवक ने भी पानी में उतरकर मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






