
मुंब्रा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक... ₹27 करोड़ की ड्रग्स जब्त, MP से ठाणे तक फैला था तस्करी का जाल
AajTak
MP to Maharashtra Drug Smuggling: मुंब्रा पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर ₹27.21 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त की है. मध्य प्रदेश के रतलाम से ठाणे तक सप्लाई करने वाले 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मुंब्रा पुलिस की टीम ने मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक फैली ड्रग्स की सप्लाई चेन को तोड़ते हुए 27.21 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त की है.
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (जोन 1) सुभाष बुरसे ने बताया कि एक टिप मिलने पर मुंब्रा पुलिस स्टेशन की NDPS टीम ने एक अस्पताल के पास के इलाके में जाल बिछाया और बासु उमरदीन सैयद को 23.5 ग्राम मेफेड्रोन के साथ पकड़ा.
DCP ने बताया, "हमारी जांच में पता चला कि एक सीधी सप्लाई चेन मध्य प्रदेश से ठाणे तक फैली हुई थी. सैयद से पूछताछ के बाद पुलिस सप्लायर राम सिंह अमर सिंह गुज्जर (40) और कैलाश शंभूलालजी बलाई (36) तक पहुंची, ये दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं." उन्होंने बताया कि गुज्जर और बलाई से 7.30 करोड़ रुपये की 3.51 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की गई.
एक अधिकारी ने बताया कि बाद में मुंब्रा पुलिस स्टेशन की एक टीम MP के रतलाम गई और दो अन्य सप्लायरों, मनोहर लाल रंगलाल गुज्जर और रियाज मोहम्मद सुल्तान मोहम्मद मंसूरी उर्फ राजू को गिरफ्तार किया.
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, "हमने मनोहर लाल और राजू से 19.91 करोड़ रुपये की 9.95 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद की. कुल जब्ती 13.629 किलोग्राम है जिसकी कीमत 27.21 करोड़ रुपये है. यह ठाणे कमिश्नरेट के तहत पुलिस स्टेशन लेवल पर सबसे बड़ी जब्ती है. यह मुंब्रा पुलिस स्टेशन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है."
DCP ने बताया कि ये सभी पांचों लोग हिस्ट्री शीटर हैं और इनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से मामले दर्ज हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






