
'पांच घंटे थाने में बैठाया, मेरी जान को भी खतरा…’ युवराज को बचाने के लिए गड्डे में उतरे चश्मदीद मनिंदर की आंखों देखी
AajTak
ग्रेटर नोएडा हादसे के चश्मदीद मनिंदर ने दावा किया कि युवराज को बचाने की कोशिश के बाद उन्हें पांच घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया. मनिंदर का कहना है कि उन्होंने जो देखा, जो किया वही फिर से पुलिस वालों को बताया. वह कहते हैं कि इसके बाद भी उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है. उनका आरोप है कि बड़े बिल्डर खुद को बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं.
ग्रेटर नोएडा की वह रात अब सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सवालों की एक लंबी फेहरिस्त बन चुकी है. सवाल सिस्टम पर हैं, सवाल जिम्मेदार एजेंसियों पर हैं और सवाल उस इंतजार पर हैं, जिसने एक होनहार इंजीनियर की जान ले ली. यह कहानी है उस चश्मदीद की, जिसने मौत को बहुत करीब से देखा, उसे रोकने की कोशिश की और अब उसी सच्चाई को बोलने की कीमत चुकाने का डर भी झेल रहा है. जी हां, मनिंदर, वही शख्स जिसने उस रात युवराज को बचाने के लिए जान जोखिम में डालकर गड्डे में उतरने की हिम्मत की. वही मनिंदर, जिसे अब यह कहने पर मजबूर होना पड़ रहा है कि मेरी जान को भी खतरा हो सकता है.
घटना 16 तारीख की रात करीब 12 बजे की है. युवराज गुरुग्राम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, ड्यूटी खत्म कर नोएडा की ओर लौट रहे थे. उस रात धुंध इतनी घनी थी कि सड़क और गड्ढे का फर्क मिट चुका था. मनिंदर बताते हैं कि युवराज की गाड़ी ओवरस्पीड में नहीं थी, धुंध में जब कुछ दिखता ही नहीं, तो कोई 100–120 की रफ्तार से कैसे चला सकता है? नॉर्मल स्पीड होगी, 50 या 60 की. लेकिन रास्ते में एक खतरनाक सच्चाई उसका इंतजार कर रही थी. सड़क के किनारे बनी दीवार, जो करीब 15 दिन पहले एक ट्रक की टक्कर से टूट चुकी थी, अब भी उसी हालत में पड़ी थी. बिना किसी बैरिकेड, बिना चेतावनी के. युवराज की कार उसी टूटी दीवार से सीधे नाले में जा गिरी.
डेढ़ से दो घंटे तक जिंदा था युवराज
यह कोई पल भर का हादसा नहीं था. मनिंदर के मुताबिक, युवराज कम से कम डेढ़ से दो घंटे तक जिंदा था. वह मदद मांग रहा था, “हेल्प… हेल्प…” की आवाजे आ रही थीं. उसने किसी तरह कार से बाहर निकलकर ऊपर बैठने की कोशिश की, ताकि गाड़ी का बैलेंस न बिगड़े. उसने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई, ताकि लोग उसे देख सकें. यानी यह वह वक्त था, जब अगर समय पर रेस्क्यू होता, तो एक जान बच सकती थी.
फ्लिपकार्ट डिलीवरी से लौटते वक्त देखा मौत का मंजर
मनिंदर पेशे से फ्लिपकार्ट ग्रोसरी डिलीवरी से जुड़े हैं. उस रात उनका आखिरी ऑर्डर था. धुंध की वजह से वह भी देर से लौट रहे थे. तभी उन्होंने देखा कि वहां असामान्य हलचल है. मनिंदर बताते हैं कि जब मैं पहुंचा, तो पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF—सब मौजूद थे. लोग बहुत थे, लेकिन कोई अंदर जाने को तैयार नहीं था. उनका कहना है कि मौके पर मौजूद एजेंसियों के पास संसाधनों की कमी नहीं थी. नाव थी, सेफ्टी जैकेट थी, सौ मीटर तक रस्सियां थीं. फिर भी कोई नाले में उतरने को तैयार नहीं था. मनिंदर बताते हैं कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का कहना था कि नाले में सरिया है, अंदर गए तो फंस सकते हैं. जोखिम था, यह सच है, लेकिन मनिंदर सवाल उठाते हैं कि क्या जोखिम से डरकर किसी को मरने के लिए छोड़ दिया जाए ? कमर में रस्सा बांधकर मनिंदर नाले में उतरे. यह सब उस वक्त हुआ, जब युवराज की आवाज कुछ मिनट पहले ही बंद हुई थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






