
जयशंकर के सामने आते ही पोलिश विदेश मंत्री ने मारी पलटी, पाकिस्तान जाकर कश्मीर पर की थी बात
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में पोलैंड के उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की के साथ बैठक की है. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की मांग की. उन्होंने यूक्रेन युद्ध और रूसी तेल पर टैरिफ के मुद्दे पर भारत को निशाना बनाए जाने को भी अनुचित और अन्यायपूर्ण बताया.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को लेकर पोलैंड के रुख पर कड़ी आपत्ति जताई है. दिल्ली में पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की के साथ बैठक के दौरान जयशंकर ने पाकिस्तान को लेकर उन्हें घेरा और कहा कि पोलैंड को आतंकवाद के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस अपनाना चाहिए.
विदेश मंत्री ने यूक्रेन युद्ध व रूसी तेल पर टैरिफ के मुद्दे पर भारत को निशाना बनाए जाने को 'अनुचित और अन्यायपूर्ण' बताया है.
इस दौरान विदेश मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि आतंकवाद के प्रति किसी भी तरह की नरमी स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने पोलैंड के विदेश मंत्री के सामने ही कहा कि पोलैंड को आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए. उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए पोलैंड से कहा कि भारत के पड़ोस में सक्रिय आतंकी ढांचे को किसी भी तरह से बढ़ावा नहीं देना चाहिए.
पिछले साल अक्टूबर में पोलैंड के विदेश मंत्री इस्लामाबाद गए थे. इस दौरान पाकिस्तान के साथ जारी संयुक्त बयान में कश्मीर का उल्लेख किया गया था.
बयान में कहा गया था, 'पोलिश पक्ष ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर जानकारी दी, जबकि पाकिस्तानी पक्ष ने जम्मू-कश्मीर विवाद पर अपना पक्ष रखा. दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का पूर्ण सम्मान करते हुए सभी संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान तलाशने की जरूरत पर जोर दिया.'
भारत ने इसे अपने अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप के रूप में देखा और इसकी निंदा की थी. अब विदेश मंत्री ने पोलैंड के विदेश मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






