
ग्रेटर नोएडा हादसा: युवराज मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली सिस्टम की पोल, दम घुटने से हुई मौत
AajTak
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में हुए दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत कैसे हुई? रेस्क्यू में देरी, प्रशासनिक लापरवाही और पिता के आरोपों के बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी मामले को संगीन बना दिया है. पढ़ें पूरी कहानी.
ग्रेटर नोएडा के 27 वर्षीय युवराज मेहता की मौत अब सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम और प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक बन चुकी है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी गुस्सा है. हर कोई यह सवाल पूछ रहा है कि अगर समय पर मदद मिल जाती, तो क्या युवराज की जान बच सकती थी? हादसे के कई दिन बाद भी लोगों का आक्रोश थमा नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस मामले ने और तूल पकड़ लिया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा युवराज मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, युवराज की मौत Asphyxiation यानी दम घुटने से हुई है. इसका मतलब साफ है कि वह लंबे समय तक पानी और ऑक्सीजन की कमी से जूझता रहा. पोस्टमार्टम में हार्ट फेलियर का भी जिक्र किया गया है. डॉक्टरों का मानना है कि लगातार तनाव, ठंडा पानी और सांस न ले पाने की स्थिति ने उसकी जान ले ली. यह रिपोर्ट रेस्क्यू में हुई देरी की ओर इशारा करती है.
कौन था युवराज? युवराज मेहता गुरुग्राम की डनहमबी इंडिया कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. वह हाइब्रिड वर्क मॉडल पर काम करते थे. उनकी मां का कुछ साल पहले निधन हो चुका था. बड़ी बहन यूनाइटेड किंगडम में रहती है. हादसे की रात वह ऑफिस से लौट रहे थे. घर से महज 500 मीटर पहले उनकी जिंदगी थम गई.
टी-प्वाइंट पर कैसे हुआ हादसा? यह हादसा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टी-प्वाइंट पर देर रात हुआ. घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण युवराज की ग्रैंड विटारा कार अनियंत्रित हो गई. कार सीधे गहरे नाले की दीवार तोड़ते हुए पानी से भरे बेसमेंट में जा गिरी. यह इलाका एमजेड विशटाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लॉट के पास है. यहां पहले से ही करीब 50 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था, जो रात के अंधेरे में मौत का जाल बन गया.
सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि गड्ढे के आसपास कोई मजबूत बैरिकेडिंग नहीं थी. न रिफ्लेक्टर लगाए गए थे और न ही चेतावनी बोर्ड मौजूद था. घने कोहरे में यह जगह दिखाई ही नहीं देती थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा पहले भी हो सकता था. इलाके के निवासियों ने कई बार प्राधिकरण से सुरक्षा इंतजामों की मांग की थी. लेकिन हर बार उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया गया.
कोहरा बना परेशानी का सबब हादसे के तुरंत बाद युवराज ने अपने पिता राजकुमार मेहता को फोन किया था. उसने घबराई हुई आवाज में मदद के लिए तुरंत आने को कहा था. जब पिता मौके पर पहुंचे तो कोहरे के कारण कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था. उन्होंने दोबारा बेटे को कॉल किया. इस बार युवराज ने कार के अंदर से मोबाइल की टॉर्च जलाई. पानी के भीतर से आती रोशनी उम्मीद जगा रही थी कि अभी उसे बचाया जा सकता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






