
'स्लो बॉल से कैच पकड़वाने की चलते थे चाल...', दोस्त ने खोले नितिन नबीन के पन्ने, क्रिकेट की स्ट्रेटजी से राजनीति के शिखर तक
AajTak
Nitin Nabin Childhood Memories Patna: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे नितिन नबीन के बचपन के दोस्त नीरज कुमार सिन्हा ने 'आजतक' से बातचीत में उनके क्रिकेट प्रेम, 'मास्टर स्ट्रोक' स्ट्रेटजी और उनकी सादगी के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं.
आज एक कद्दावर राजनेता के रूप में पहचाने जाने वाले नितिन नवीन बचपन में भी उतने ही विनम्र और मिलनसार थे। उनके पड़ोसी और पुराने मित्र नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि समय और पद बदलने के बावजूद उनके स्वभाव में रत्ती भर भी बदलाव नहीं आया है।
नीरज ने बचपन का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया जो नितिन नवीन की रणनीतिक समझ को दर्शाता है.नितिन का घर और हमारा घर अगल-बगल रहा है. वह बचपन से ही विनम्र स्वभाव के हैं. साथ में हम लोग क्रिकेट खेलते थे.
एक बार जब उनके सीनियर खिलाड़ी छक्के मार रहे थे, तो नितिन ने एक चाल चली. उन्होंने नीरज से कहा, "मैं धीमी गेंद डालूंगा और जैसे ही वह छक्का मारने की कोशिश करेंगे, तुम्हें कैच पकड़ना है." दोस्त बताते हैं कि बचपन की यह 'स्ट्रेटजी' आज भी उनकी राजनीति और कार्यशैली में साफ झलकती है, वे हर काम को पूरी योजना के साथ अंजाम देते हैं,
बचपन में हम लोग कहीं भी रहते थे, लेकिन शाम में एक जगह इकट्ठे जरूर होते थे. क्रिकेट नितिन नबीन का पसंदीदा खेल था. कई बार हम लोग सड़क पर भी खेलते थे तो पड़ोस की आंटी भगा देती थी. हमारा अच्छा समय गुजरा है.
नीरज ने बताया, ''नितिन नबीन का स्वभाव में किसी भी तरीके का परिवर्तन नहीं आया है. आज वे मंत्री हैं, लेकिन दोस्तों का फोन एक बार में उठाते हैं. अगर व्यस्त हों, तो बैक-कॉल जरूर करते हैं. कुछ दिन पहले जब मैं बिहार भवन में उनसे मिलने गया था, दूर से ही उन्होंने देखा और अचानक गले लगा लिया. हमें ऐसा लगा ही नहीं कि हम इतने दिन बाद दोस्त से मिल रहे हैं. जब भी मिलते हैं गर्म जोशी के साथ मिलते हैं.''
नीरज सिन्हा के अनुसार, नितिन नवीन की सबसे बड़ी ताकत उनकी सादगी है. यही वजह है कि बिहार का हर व्यक्ति उन्हें एक राजनेता के बजाय अपने घर का बेटा या भाई समझता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






