
'आजतक' की खबर का असर: झाबुआ मनरेगा घोटाले में बैठी जांच, मर चुके लोगों के नाम पर निकाली थी रकम
AajTak
MP News: झाबुआ में मनरेगा के कामों में फर्जी मस्टर के जरिए करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया, क्योंकि कहीं मृतकों के नाम पर फर्जी आहरण हुए तो कहीं उन लोगों के नाम पर राशि हजम कर ली गई, जिन्होंने कभी काम ही नहीं किया था.
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मनरेगा के तहत करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का मामला अब तूल पकड़ चुका है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब लोकायुक्त पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं. उधर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जांच दल गठित कर दिया है.
दरअसल, मनरेगा लगातार सुर्खियों में है. योजना का नाम बदलने से लेकर ऑडिट रिपोर्ट में भ्रष्टाचार की रिपोर्ट आने से हल्ला मचा हुआ है. MP के झाबुआ जिले में ही मनरेगा का 2020 में हुए भ्रष्टाचार के दोषी अधिकारियों पर कई शिकायतों के बाद भी जब कारवाई नहीं हुई तब मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया. हाइकोर्ट की इंदौर बेंच ने लोकायुक्त पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं.
घोटाले की सबसे चौंकाने वाली तस्वीर रानापुर ब्लॉक के थुवादरा गांव से सामने आई. मृतक सकरिया के बेटे लालू डामोर ने अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाते हुए बताया कि उनके पिता की मौत 2017 में हो गई थी. इनका आरोप है कि गांव में साल 2020 में मनरेगा के तहत करोड़ों रुपए का तालाब बनाया गया था.
लालू ने बताया कि इस काम में उनके पिता का जॉब कार्ड नंबर (MP 21 012 032 001 139) का इस्तेमाल किया गया, जबकि उनके पिता की मौत तो 2017 में ही हो चुकी थी, तब वह काम कैसे कर सकते थे? अब लालू अपने पिता के नाम से हुए फर्जीवाड़े की जांच चाहते हैं.
मई से जुलाई 2020 के बीच सकरिया के नाम पर तीन अलग-अलग किस्तों में राशि का आहरण किया गया, जबकि वह तीन साल पहले ही दुनिया छोड़ चुके थे. सिर्फ मृतकों के नाम पर ही नहीं, बल्कि जीवित मजदूरों के साथ भी धोखा हुआ है.
आदिवासी मजदूर तरूबाई ने बताया कि उन्होंने कभी तालाब निर्माण में काम नहीं किया, लेकिन उनके नाम का उपयोग कर बिजियाडूंगरी गांव में राशि निकाल ली गई. ऐसे दर्जनों आदिवासी मजदूर हैं जिन्हें पता ही नहीं कि उनके नाम पर सरकार का पैसा कौन डकार गया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






