
दिवाली की रात खौफ का सफर... इंस्टाग्राम पर छलका बेंगलुरु की महिला का दर्द, FIR के बाद भी कैब ड्राइवर अब तक फरार
AajTak
Bengaluru News: बेंगलुरु की एक महिला ने एक कैब ड्राइवर पर यौन उत्पीड़न की कोशिश का आरोप लगाया है. FIR और कोर्ट में बयान के बावजूद पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने सोशल मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है.
दिवाली की रात जब पूरा शहर उत्सव मना रहा था, तब बेंगलुरु की एक महिला अपनी जिंदगी के सबसे भयानक अनुभव से गुजर रही थी. एक कैब ड्राइवर ने 'तकनीकी खराबी' का बहाना बनाकर न सिर्फ गाड़ी रोकी, बल्कि पिछली सीट पर आकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की.
बेंगलुरु की महिला का आरोप है कि 21 अक्टूबर 2025 को दीवाली की रात जब वह घर लौट रही थी, तो एक कैब ड्राइवर ने उसके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की. पीड़िता के बयान के अनुसार, कैब ड्राइवर ने अचानक गाड़ी रोक दी, यह कहते हुए कि कोई टेक्निकल दिक्कत आ गई है और फिर पिछली सीट पर आकर उसके साथ हमला करने की कोशिश की.
उसने बताया कि ड्राइवर नशे में लग रहा था और उसका यौन शोषण करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह उसे धक्का देकर भागने में कामयाब रही और मदद के लिए चिल्लाते हुए सड़क पर आ गई.
ड्राइवर ने थोड़ी देर तक उसका पीछा किया, जिसके बाद एक दोपहिया वाहन चालक और एक महिला उसकी मदद के लिए आए और उसे घर छोड़ा.
पीड़िता ने बताया कि उसने अगले ही दिन शिकायत दर्ज कराई और 11 नवंबर को कोर्ट में अपना बयान रिकॉर्ड कराया, लेकिन उसके बाद से उसे अब तक पुलिस से कोई अपडेट नहीं मिला है.
पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अपनी आपबीती बताई. उसने उस ट्रॉमा के बारे में भी बात की, जिसका वह अभी भी सामना कर रही है और दावा किया कि इस घटना के कारण उसे गंभीर तनाव, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और कैब या ऑटो इस्तेमाल करने का डर सता रहा है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






