
भानवी सिंह के घरेलू हिंसा मामले का जल्द करें निपटारा, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली HC को निर्देश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट को निर्देश दिया कि वह उत्तर प्रदेश के विधायक राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी सिंह से जुड़े मामले का निपटारा चार महीने में करे.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वह उत्तर प्रदेश के विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह से जुड़े घरेलू हिंसा मामले का निपटारा चार महीने के भीतर करे. ये मामला राजा भैया को जारी समन से जुड़ा है, जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 2024 में रोक लगाई थी. भानवी सिंह ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी, जो अभी भी निचली अदालत में लंबित है.
सुप्रीम कोर्ट ने आज मामले की मेरिट पर कोई बात नहीं की, लेकिन हाईकोर्ट को राजा भैया को जारी किए गए समन से जुड़े मामले पर चार महीने में फैसला करने का निर्देश दिया. इस समन पर हाईकोर्ट ने 2024 में रोक लगाई थी. दरअसल, भानवी सिंह ने अपने पति राजा भैया के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए दिल्ली की निचली अदालत में याचिका दायर की थी. इस याचिका पर निचली अदालत ने राजा भैया को समन जारी किया था. लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने इस समन पर रोक लगा दी थी. हाईकोर्ट का ये फैसला राजा भैया के पक्ष में था, जिसके बाद से ये मामला लंबित चल रहा था.
MP-MLA कोर्ट भानवी सिंह की ओर से बताया गया कि शुरुआत में ये मामला पारिवारिक अदालत में चल रहा था. पर बाद में हाईकोर्ट ने फैसला लिया कि ये मामला मौजूदा एमएलए से जुड़ा है, इसीलिए मामले की सुनवाई विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में होनी चाहिए. इस बीच मुख्य घरेलू हिंसा की याचिका अभी-भी दिल्ली की निचली अदालत में लंबित है. इसी कानूनी प्रक्रिया के बीच निचली अदालत ने राजा भैया को समन जारी किया था, जिस पर हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया था.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






