
BPSC 70वीं परीक्षा रद्द करने से आयोग का साफ इनकार, ठंड में 14 दिन से प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी
AajTak
BPSC Protest Latest Update: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं प्रीलिम्स टेस्ट के रद्द होने की अफवाहों को खारिज कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के कारण परीक्षार्थियों में चिंता थी कि परीक्षा रद्द होगी या नहीं. BPSC ने स्पष्ट किया कि परीक्षा निष्पक्ष थी और इसे रद्द नहीं किया जाएगा. आयोग अब मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटा है.
BPSC Protest: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं प्रीलिम्स टेस्ट (पीटी) के रद्द होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की गई थी, और इसे रद्द करने का कोई सवाल ही नहीं उठता. सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा स्थगित की मांग को लेकर बीते 14 दिन (13 दिसंबर से) प्रदर्शन कर रहे हैं.
परीक्षा रद्द की अटकलें खत्म
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स और खबरें वायरल हो रही थीं, जिनमें परीक्षा रद्द होने की बात कही जा रही थी. इन खबरों के कारण परीक्षा में शामिल लगभग 4 लाख उम्मीदवारों के बीच चिंता का माहौल बन गया था. इस पर बीपीएससी ने बयान जारी कर कहा, "13 दिसंबर को आयोजित 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जो अफवाहें फैल रही हैं, वे पूरी तरह निराधार और गलत हैं. परीक्षा रद्द नहीं होगी."
यह भी पढ़ें: BPSC प्रदर्शन के पीछे साजिश का 'एंगल' ढूंढ़ रही पुलिस, दिल्ली के ट्यूटर को पकड़ा, लगाए गंभीर आरोप
बीपीएससी ने कहा आरोपों का कोई सबूत नहीं
BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 70वीं पीटी परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं की जाएगी. इस परीक्षा को रद्द न करने को लेकर काफी मेल आ रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे छात्रों के पास जो आरोप लगा रहे हैं, उसका कोई सबूत नहीं है. प्रदर्शनकारी मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि आयोग अब अप्रैल में होने वाली मुख्य परीक्षा की तैयारी में व्यस्त है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










