
BPSC 67th Exam: बीपीएससी परीक्षार्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, एग्जाम पैटर्न में बदलाव का कर रहे थे विरोध
AajTak
BPSC अभ्यर्थी एग्जाम पैटर्न में हुए बदलाव का विरोध कर रहे थे जिस दौरान पुलिस ने पटना म्यूजियम के पास प्रर्दशनकारियों को रोका और फिर जमकर लाठियां भांजीं.
बिहार से एक बार फिर नौकरी मांगने वाले अभ्यर्थियों पर पुलिस के लाठीचार्ज की तस्वीरें आई हैं. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षार्थियों को आज (बुधवार), 31 अगस्त को पुलिस की लाठियां खानी पड़ी. अभ्यर्थी एग्जाम पैटर्न में हुए बदलाव का विरोध कर रहे थे जिस दौरान पुलिस ने पटना म्यूजियम के पास प्रर्दशनकारियों को रोका और फिर लाठियां चलाकर खदेड़ दिया.
बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं BPSC परीक्षा के पैटर्न में बदलाव का छात्र लगातार विरोध कर रहे थे. इसी के चलते आज हजारों छात्र प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे. पटना में BPSC ऑफिस के सामने अभ्यर्थी परसेंटाइल सिस्टम का विरोध और एक पाली में परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.
प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों की पुलिस से झड़प हो गई जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज में कई छात्रों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. पुलिस ने अभ्यर्थियों के नेता दिलीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि इसी महीने पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया था जिसकी आलोचना हो रही थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










