
BPSC पेपर लीक मामले में एक महिला समेत 5 गिरफ्तार, आरोपी उज्जैन से लाए गए पटना
AajTak
EOU की SIT टीम ने BPSC पेपर लीक मामले में एक महिला समेत 5 आरोपियों को उज्जैन से गिरफ्तार किया है. सभी पेपर लीक मामले के बाद से फरार थे. बीपीएससी पेपर लीक से जुड़ा यह गैंग यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार जैसे राज्यों में फैला है. पूर्व में यह गिरोह मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट-यूजी पेपर लीक में शामिल रहा है.
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) द्वारा ली गई शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई थाना बिहार (EOU) पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. EOU की SIT टीम ने पेपर लीक मामले में एक महिला समेत 5 आरोपियों को उज्जैन से गिरफ्तार किया है. सभी पेपर लीक मामले के बाद से फरार थे. आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम महिला समेत सभी आरोपियों को लेकर रविवार को पटना पहुंची. सोमवार तक की ट्रांजिट रिमांड ली गई थी.
बता दें, गिरफ्तार आरोपियों में 28 वर्षीय प्रदीप कुमार, 28 वर्षीय बल्ली उर्फ संदीप कुमार, 26 वर्षीय शिवम कुमार उर्फ डॉक्टर शिवम, 28 वर्षीय तेज प्रकाश के साथ एक महिला सौम्या कुमारी है. ये सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सौम्या कुमारी पटना के कंकड़बाग इलाके की रहने वाली है और बाकी नालंदा निवासी हैं. यह सभी पेपर लीक गैंग के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सौम्या कुमार के पास MBBS की डिग्री है और उज्जैन में प्रेक्टिस भी करती थी.
BPSC पेपर लीक मामले में पांच गिरफ्तार
बीपीएससी पेपर लीक से जुड़ा यह गैंग यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार जैसे राज्यों में फैला है. पूर्व में यह गिरोह मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट-यूजी पेपर लीक में शामिल रहा है. इनके खिलाफ पत्रकार नगर थाना कांड संख्या 224/17 दर्ज हैं. ईओयू ने सोमवार को सभी गिरफ्तार 5 लोगों को विशेष न्यायालय में पेश किया. जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं.
पूछताछ में पुलिस को कोलकाता के प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक होने की जानकारी जांच टीम को मिली थी. इस गिरोह के द्वारा यूपी व दिल्ली की प्रतियोगी परीक्षाओं के भी पेपर लीक से जुड़े होने की जानकारी सामने आई थी. अब उज्जैन से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में इन सारे तारों को जोड़ा जाएगा और अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना तक पहुंचने का प्रयास ईओयू की जांच टीम करेगी.
आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









