
BPSC अभ्यर्थियों को नीतीश सरकार का होली गिफ्ट! हजारों नए शिक्षकों को इस दिन मिलेंगे ज्वॉइनिंग लेटर
AajTak
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 मार्च को शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. इसको लेकर मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा, जिसमें करीब 10,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे. राज्य के बाकी 31 जिलों में भी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे.
BPSE TRE 3 Latest Update: बिहार में सरकारी नौकरी की राह देख रहे हजारों युवाओं के लिए खुशखबरी है. बिहार सरकार ने TRE-3 परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को होली से पहले एक बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है. इस बड़े आयोजन से शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी. इसके साथ ही पीजीटी और गेस्ट टीचर के रिजल्ट और CTET 82 अंक को लेकर भी सरकार जल्द ही नई घोषणा कर सकती है.
9 मार्च को सौंपे जाएंगे TRE-3 के ज्वॉइनिंग लेटर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 मार्च को शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. इसको लेकर मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा, जिसमें करीब 10,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे. राज्य के बाकी 31 जिलों में भी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे.
प्रदेशभर में होंगे समारोह पटना में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद और नालंदा के अभ्यर्थी भाग लेंगे. वहीं, सरकार इस पूरी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है, ताकि नवनियुक्त शिक्षक अपनी सेवाएं शुरू कर सकें.
नियुक्ति पत्र को लेकर जल्द जारी होगा पत्र सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा विभाग आज ही नियुक्ति पत्र को लेकर पत्र जारी कर सकता है. इससे संबंधित सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है. इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से शिक्षक नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे.
पीजीटी और गेस्ट टीचर के रिजल्ट पर भी बड़ा अपडेट शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, पीजीटी के 6 विषयों और गेस्ट टीचर का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा. इसके अलावा, रिजल्ट जारी होने के दो दिनों के भीतर जिला आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी. इससे चयनित शिक्षकों को जल्दी से जल्दी स्कूलों में भेजा जा सकेगा.
CTET 82 अंक को लेकर भी जल्द होगा फैसला बिहार सरकार सीटीईटी 82 अंक वाले अभ्यर्थियों को लेकर भी जल्द निर्णय ले सकती है. कई अभ्यर्थी इस मुद्दे पर स्पष्ट दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं. माना जा रहा है कि इस पर सरकार जल्द ही कोई ठोस निर्णय ले सकती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











