
BPSC अभ्यर्थियों के मार्च में शामिल हुए प्रशांत किशोर, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर CM आवास जाने से रोका
AajTak
BPSC Protest: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी पर हजारों अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान में विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद सीएम आवास तक जाने के लिए गांधी मैदान से मार्च निकाला. जन सुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर भी अभ्यर्थियों के मार्च में शामिल हुए, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया.
BPSC Protest LIVE Updates: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर हजारों अभ्यर्थियों ने रविवार को गांधी मैदान में विरोध प्रदर्श और नारे बाजी की. गांधी मैदान में 'छात्र संसद' की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी हजारों अभ्यर्थी और अभिभावक पहुंचे थे. नेता प्रतिपक्ष प्रशांत किशोर (PK) ने अभ्यर्थियों के साथ गांधी मैदान से सीएम आवास तक मार्च शुरू किया था, जिसे पुलिस ने बैरिकेड लगाकर बीच में ही रोक दिया. अभ्यर्थी फिलहाल गांधी मैदान से निकलकर जेपी गोलंबर के पास तक ही पहुंच पाए.
नौकरियों में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है तो लंबी लड़ाई लड़नी होगी: PK
इसस पहले गांधी मैदान में अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "एक दिन नारे लगाने से कुछ नहीं होगा. बिहार में छात्रों का जीवन कई सालों से बर्बाद हो रहा है. यह लड़ाई लंबे समय तक चलानी होगी और इसे अंजाम तक पहुंचाना होगा." उन्होंने किसान आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि किसान दिल्ली में सालों तक डेरा डालकर बैठे थे, तभी कुछ हुआ.
उन्होंने कहा, 'बिहार में डोमिसाइल नीति में बदलाव, पेपर लीक और नौकरियों में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है तो बिहार के छात्रों को एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी.'
यह भी पढ़ें: BPSC Protest: अनुमित नहीं मिलने के बाद भी गांधी मैदान में पहुंचे हजारों BPSC प्रदर्शनकारी, पुलिस बल तैनात-बंद किए सभी गेट

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










