
Box Office Report: जनवरी में बॉक्स ऑफिस पर 1327 करोड़ की बंपर कमाई, जानें हिंदी vs साउथ में कौन रहा नंबर 1
ABP News
India Box Office Report January 2026: जनवरी महीने में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन हुआ है. रिपोर्ट बताती है कि ये कमाई 2025 के मुकाबले 30% ज्यादा है. साउथ और बॉलीवुड में किसने ज्यादा कमाई की है, जानें
India Box Office Report January 2026: साल 2026 की शुरुआत इंडियन बॉक्स ऑफिस के लिए धमाकेदार रही है. जनवरी महीने में रिलीज हुई फिल्में ऑडियंस को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रही है. सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, मराठी फिल्मों ने शानदार कलेक्शन किया है. जनवरी 2026 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ चुकी है. आपको बताते हैं कि इस महीने किस फिल्म का दबदबा रहा है? और किस लैंग्वेज की फिल्मों ने कितनी कमाई की है.
जनवरी 2026 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ऑरमैक्स मीडिया रिपोर्ट ने जनवरी 2026 की रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2026 में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 1327 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. ये कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले 30% ज्यादा है. पिछले साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर कुल 1020 करोड़ की कमाई हुई थी.
ये रिपोर्ट सिने लवर्स को खुश करने वाली है. साथ ही फिल्म मेकर्स और इंडस्ट्री के लिए भी पॉजिटिव ट्रेंड है.













