
‘Boris Johnson चाहते थे कि उन्हें Live TV पर Corona Infected किया जाए, ताकि लोगों को पता चले कि ये खतरनाक नहीं है’
Zee News
डोमिनिक कमिंग्स (Dominic Cummings) की मानें तो ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्रिस व्हिट्टी से कहा था कि टीवी पर उन्हें वायरस इंजेक्ट किया जाए, ताकि लोग यह देख सकें कि डरने वाली कोई बात नहीं है. उन्होंने वायरस को चीन से जोड़ते हुए उसे ‘कुंग फ्लू’ नाम दिया था.
लंदन: कोरोना (Coronavirus) महामारी को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (British Prime Minister Boris Johnson) पर उनके पूर्व शीर्ष सलाहकार डोमिनिक कमिंग्स (Dominic Cummings) ने गंभीर आरोप लगाए हैं. कमिंग्स ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझने में भूल की. वह लाइव टीवी पर खुद को वायरस से संक्रमित करवाना चाहते थे, ताकि लोगों को बताया जा सके कि कोरोना उतना खतरनाक नहीं है, जितना बताया जा रहा है. ‘द सन’ की रिपोर्ट में पूर्व सलाहकार के हवाले से बताया गया है कि PM बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को ‘कुंग फ्लू’ नाम देते हुए कहा था कि यह सिर्फ 80 से अधिक उम्र के लोगों को निशाना बना रहा है. डोमिनिक कमिंग्स (Dominic Cummings) ने यह आरोप भी लगाया कि जॉनसन ने सितंबर में दूसरा लॉकडाउन लगाने से मना कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वायरस ज्यादा खतरनाक नहीं है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



