
Border 2 Box Office Day 19 LIVE: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' थकने को नहीं तैयार, 19वें दिन भी कर रही दमदार कमाई, जानें- दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन
ABP News
Border 2 Box Office Day 19 LIVE: सनी देओल की बॉर्डर 2 रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी करोड़ों छाप रही है. तीसरे मंगलवार यानी 19वें दिन भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है.
Border 2 Box Office Day 19 LIVE: सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. अब ये साफ़ तौर पर थिएटर में अपनी दौड़ के आखिरी दौर में पहुंच रही है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त शुरुआत और दूसरे हफ्ते में अच्छी कमाई के बाद, यह वॉर ड्रामा अपने तीसरे हफ़्ते में काफ़ी धीमी हो गई है. जैसे-जैसे फ़िल्म सिनेमाघरों में अपने चौथे हफ़्ते के आखिर की ओर बढ़ रही है, डेली कलेक्शन अब तक के सबसे निचले लेवल पर आ गए हैं बावजूद इसके ये अब भी एक करोड़ से ऊपर की ही कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं 19वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब
'बॉर्डर 2' के 18 दिनों का कलेक्शन (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)
'बॉर्डर 2' का 19वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 19)ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक तीसरे मंगलवार को यानी रिलीज के 19वें दिन इस फिल्म ने दोपहर 1 बजे तक 0.38 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म की कमाई के आंकड़े रात तक बढ़ने की पूरी उम्मीद है. इसी के साथ बता दें कि रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े आएंगे.













