
Border 2 BO Day 34: 'बॉर्डर 2' हार मानने को नहीं तैयार, 34वें दिन भी नई फिल्मों को दी टक्कर, जानें- टोटल कलेक्शन
ABP News
Border 2 BO Day 34: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी हार माने को तैयार नहीं है और ये अब भी नई रिलीज फिल्मों के बीच अपना पूरा दम दिखा रही है.
सनी देओल की देशभक्ति से भरपूर वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है. इस बीच अस्सी, दो दीवाने सहर में शाहिद कपूर की ओ रोमियो सहित कई नई फिल्में आ चुकी है लेकिन बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस से हटने का नाम नहीं ले रही है और पांचवें हफ्ते में भी इस फिल्मों को बराबर की टक्कर दे रही है. इसी के साथ ये फिल्म अपने कुल कलेक्शन को हर दिन बढ़ाती जा रही है. चलिए यहां जानते हैं बॉर्डर 2 ने रिलीज के 34वें दिन कितनी कमाई की है?
बॉर्डर 2 का 34वें दिन का कलेक्शन कितना रहा? अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया है. इस फिल्म में स्टार कास्ट की एक्टिंह से लेकर कहानी तक को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वॉर ड्रामा से इमोशनल जुड़ाव भी महसूस किया. इसी के साथ ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. यहां तक कि ये रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी ये सिनेमाघरों में ऑडियंस को खींचने में कामयाब हो रही है. हालांकि अब ये काफी कम कमाई कर रही है.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो बॉर्डर 2 ने रिलीज के पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाए थे. दूसरे वीक में इसने 70.15 करोड़, तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ और चौथे वीक में 6.6 करोड़ कमाए. इसके बाद पांचवें हफ्ते में एंट्री करने के बाद इसका कलेक्शन 29वें दिन 30 लाख रुपये, 30वें दिन 55 लाख, 31वें दिन 70 लाख, 32वें दिन 30 लाख और 33वें दिन भी 30 लाख रुपये रहा.
बॉर्डर 2 की 34वें दिन कितनी रही ऑक्यूपेंसीबता दें कि बुधवार, 25 फरवरी, 2026 को बॉर्डर 2 की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 6.58% थी. इसने मॉर्निंग शो में 5.76%, दोपहर के शो में 7.39%, शाम के शो में 6.16% और नाइट शो में 7.02% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की.













