
Border 2 की सबसे बड़ी खासियत… पाकिस्तान से नफरत, फिर भी ‘फौजी कोड’ का सम्मान!
AajTak
‘बॉर्डर 2’ सिर्फ जंग नहीं दिखाती, वो फौजियों का इंसानी चेहरा भी सामने लाती है. फिल्म में दिखाया गया ‘फौजी कोड’ दुश्मन सैनिक को भी सम्मान देने की बात करता है. यही वजह है कि सनी देओल की ये 'बॉर्डर 2' रूटीन भारत-पाक नैरेटिव वाली फिल्मों से अलग नजर आती है.
थिएटर में स्क्रीन पर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ चल रही है. करीब 30 साल पहले आई ‘बॉर्डर’ का सीक्वल— वो फिल्म जिसे मॉडर्न एंटी-पाकिस्तान सिनेमा की शुरुआत माना जाता है. कहानी 1971 के युद्ध की है. सरहद के दोनों तरफ सेनाएं हाई-अलर्ट पर हैं— युद्ध कभी भी छिड़ सकता है. इस सिचुएशन में अगर कोई पाकिस्तानी फौजी, किसी हिंदुस्तानी फौजी के सामने आ जाए तो क्या होगा?
पिछले एक-डेढ़ दशक की हिंदी फिल्मों में बनी पाकिस्तान की इमेज देखकर लगता है कि हिंदुस्तानी फौजी, पाकिस्तानी फौजी को कच्चा चबा जाना चाहेगा! लेकिन ‘बॉर्डर 2’ में ऐसा नहीं होता. ये बात अचानक से सरप्राइज तो करती है. पर डायरेक्टर अनुराग सिंह की ये चॉइस अचानक से ‘बॉर्डर 2’ का लेवल बढ़ा देती है. ये बात फिल्म के कुछ सीन्स से समझी जा सकती है. आगे ‘बॉर्डर 2’ के स्पॉइलर हैं, सोच-समझकर आगे बढ़ें.
‘बॉर्डर 2’ का फौजी कोड फिल्म के एक सीन में वरुण धवन और उनके साथी सैनिक, गर्म हो चुकी जीप के कार्बोरेटर में डालने के लिए पानी तलाश रहे हैं. पास की नहर पर पहुंचते हैं, तो नहर के उस पार उन्हें कुछ पाकिस्तानी सैनिक दिखते हैं. उनका मकसद भी नहर से पानी भरना ही है. वही होता है जो नेचुरल फौजी रिएक्शन है— दोनों साइड से एक-दूसरे पर बंदूकें तन जाती हैं. सीन में टेंशन तगड़ी है.
लेकिन वरुण का आर्मी मेजर किरदार सिचुएशन को बड़ी मैच्योरिटी से डील करते हुए पाकिस्तानियों को चुपचाप पानी भरकर लौट जाने को कहता है. उन पाकिस्तानियों में से एक यंग सोल्जर को वो सबक भी सिखाता है— 'सामने किसी भी सेना का सीनियर हो, उसे सैल्यूट जरूर करना चाहिए'. वो यंग सोल्जर सबक को तुरंत अमल में लाता है.
इस सीन में हिंदुस्तानी और पाकिस्तानी सैनिकों के बर्ताव में एक नैतिक कोड सा नजर आता है— एक तरह का 'फौजी कोड'. सामने खड़ा सैनिक दुश्मन सेना का ही क्यों न हो, वो भी अपने देश के लिए जान दांव पर लगाने निकला सैनिक है. इसलिए वो भी सम्मान का हकदार है. ‘बॉर्डर 2’ में ये फौजी कोड एक और जगह दिखता है.
क्लाइमेक्स एक्शन में सनी देओल की टुकड़ी जीत चुकी है और उन्होंने एक पाकिस्तानी सैनिक को पकड़ा है. पाकिस्तानी सैनिक बार-बार जान से न मारने की रिक्वेस्ट कर रहा है. सनी देओल वही फौजी कोड रिपीट करते हैं— 'तुम दुश्मन हो, मगर अपने देश के सिपाही हो! इसलिए कुछ नहीं किया जाएगा.'

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












