
Bolo Indya में जुड़ा लाइव स्ट्रीमिंग फीचर, क्रिएटर्स कमा सकेंगे पैसे
AajTak
Bolo Indya में जुड़ा नया लाइव स्ट्रीमिंग फीचर. Bigo Live बैन होने से कंपनी को होगा फायदा. Bigo Live की तरह ये फीचर, पिछले कुछ समय से इसकी टेस्टिंग हो रही थी.
स्वदेशी शॉर्ट वीडियो ऐप Bolo Indya ने एक नए फीचर Bolo-Live की शुरूआत की है. शुरुआत में कंपनी की तरफ से इस फीचर को छोटे लेवल पर टेस्ट किया जा रहा था. अब Bolo Live को बड़े पैमाने पर लॉन्च कर दिया गया है. जिससे ये अब ज्यादा से ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. Bolo-Live फीचर रियल टाइम गेमिफिकेशन के साथ आता है. इस फीचर की अच्छी बात ये है कि इससे क्रिएटर को पैसे कमाने का मौका भी मिलता है. Bolo-Live फीचर से क्रिएटर्स को उनके फॉलोवर्स, इंगेजमेंट, कंटेंट क्वालिटी के आधार पर रिवॉर्ड दिया जाता है. इस रिवॉर्ड को कैश में रिडीम किया जा सकता है. गौरतलब है कि शॉर्ट वीडियो ऐप Bolo Indya पर 68 लाख से अधिक यूजर्स है. कंपनी के मुताबिक इस प्लैटफॉर्म पर 28.5 लाख क्रिएटर्स है. ये ऐप 14 भाषाओं में उपलब्ध है. रिपोर्ट के अनुसार ये सॉफ्ट लॉन्च के दौरान ही ये 1 लाख के मंथली माइक्रो-ट्रांजेक्शन को क्रॉस कर गया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










