
Body Detoxify: पकौड़े-गुजिया-मिठाई न बिगाड़ दें तबीयत, इन 8 तरीकों से डिटॉक्स करें बॉडी
AajTak
ऑयली और हाई कैलोरी फूड से हमारी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए त्योहार के अलगे दिन बॉडी को अच्छे से डिटॉक्सीफाई करना बहुत जरूरी है.
होली के त्योहार पर लोग जमकर पकौड़े, कचौरी, पूरी, मिठाई और गुजिया का जायका लेते हैं. इस तरह के ऑयली और हाई कैलोरी फूड से हमारी सेहत पर काफी बुरा असर होता है. ये तेजी से वजन भी बढ़ा सकते हैं. इसलिए त्योहार के अगले दिन बॉडी को अच्छे से डिटॉक्सीफाई करना बहुत जरूरी है. आइए आपको बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन के 8 आसान तरीके बताते हैं. सुबह-सुबह गर्म नींबू पानी पिएं- अपने दिन की शुरूआत नींबू पानी के साथ करें. एक ग्लास गर्म पानी में आधा चम्मच नींबू का रस डालें. नींबू पानी शरीर को तेजी से डिटॉक्स करता है. प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं- वजन घटाने में प्रोटीन सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है. प्रोटीन मांसपेशियां बनाने में भी मदद करता है. अपनी डाइट में अंडे, चिकन, बीन्स, दाल और फलियां जैसे खाने शामिल करें. ये आपकी भूख को कंट्रोल करने के साथ ही कैलोरी की मात्रा भी कम करते हैं और इससे वजन घटाने में मदद मिलती है.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











