
BOB की तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम में मिल रहा जोरदार ब्याज, इतने दिनों के लिए करें निवेश
AajTak
बैंक ऑफ बड़ौदा अपनी इस स्कीम पर ग्राहकों को शानदार ब्याज दे रहा है. हाल ही में बैंक ने ब्याज दरों में इजाफा किया है. इस FD स्कीम को घर बैठे ऑनलाइन खुलवा सकते हैं.
देश के प्राइवेट और सरकारी बैंक ग्राहकों के लिए कई तरह की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Fixed Deposits) चलाते हैं. पिछले कुछ समय से देश के बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर मिलने वाली ब्याज दरों (Interest Rate) में इजाफा कर, इसे ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाने की कोशिश में जुटे हैं. इसके अलावा बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की नई स्कीमों की शुरुआत भी की है. ऐसी ही फिक्स्ड डिपॉजिट की एक स्कीम की शुरुआत बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने की थी, जिसका नाम 'तिरंगा प्लस डिपॉजिट' (Tiranga Plus Deposits) है.
कितना मिल रहा है ब्याज?
बैंक ऑफ बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम के तहत दो करोड़ रुपये से कम जमा राशि पर सामान्य लोगों को 7.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. इसके अलावा सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. बैंक के अनुसार, नई ब्याज दरें 12 मई से लागू हो चुकी हैं. इस स्कीम के तहत 399 दिनों के लिए निवेश कर आप इन ब्याज दरों का लाभ उठा सकते हैं. तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम को बैंक ऑफ बड़ौदा ने 15 अगस्त 2022 को लॉन्च किया था.
ऑनलाइन कर सकते हैं निवेश?
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक मोबाइल के जरिए बॉब वर्ल्ड के इस्तेमाल से ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट की शुरुआत कर सकते हैं. ब्याज दर 2 करोड़ से कम रिटेल डिपॉजिट पर लागू है. कोई भी बड़ौदा तिरंगा डिपॉजिट स्कीम के तहत खाता खोलने के लिए निकटतम बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच में अधिक जानकारी हासिल कर सकता है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने पिछले दिनों अपनी कुछ चुनिंदा फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में भी इजाफा किया है.
रिटेल डिपॉजिट की ब्याज दरों में हुई है बढ़ोतरी

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










