
Board Exam 2021: इस राज्य ने किया बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव, यहां देखें संशोधित डेटशीट
AajTak
Board Exam 2021 Revised Schedule: बोर्ड का कहना है कि सुबह की शिफ्ट में परीक्षा लेने के इस फैसले से लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है. परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को सभी COVID-19 दिशानिर्देशों का पालन करना होगा.
Board Exam 2021 Revised Schedule: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, RBSE ने इस वर्ष की 8वीं की बोर्ड परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी किया है. कक्षा 8वीं की परीक्षाएं अब सुबह की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. राजस्थान बोर्ड ने जारी किया संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा अब 05 मई, 2021 से शुरू होगी और 29 मई, 2021 को समाप्त होगी. बोर्ड ने पूरी संशोधित डेटशीट जारी कर दी है जिसे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं. राज्य सरकार के निर्देशों पर विभाग द्वारा 8वीं कक्षा के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अब कक्षा 8 की परीक्षाएं संशोधित समय यानि सुबह की पारी में आयोजित होंगी। इस फैसले से लाखों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। pic.twitter.com/mKL5716Uu6 इससे पहले, राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा 06 मई से 25 मई, 2021 तक आयोजित होने वाली थीं. परीक्षा अंग्रेजी के पेपर से शुरू होगी और पहले की तरह थर्ड लैंग्वेज के पेपर के साथ खत्म होगी. बोर्ड ने ट्वीट कर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है. जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11 बजे तक होगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










