
BMW की नई बाइक लॉन्च, महज 3.2 सेकंड में 100km की रफ्तार, कीमत 17.9 लाख
AajTak
जर्मनी की लक्जरी वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने मंगलवार को भारतीय बाजार में पूर्ण रूप से नया बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर मोटरसाइकिल मॉडल पेश किया. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 17.9 लाख रुपये है.
जर्मनी की लक्जरी वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने मंगलवार को भारतीय बाजार में पूर्ण रूप से नया बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर मोटरसाइकिल मॉडल पेश किया. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 17.9 लाख रुपये है. BMW समूह ने बयान में कहा कि दूसरी पीढ़ी की बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर को पूर्ण निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में आयात किया जाएगा. इस मॉडल की बुकिंग मंगलवार से ही बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया डीलरशिप पर शुरू हो गई है. इस सुपर बाइक में नया विकसित वॉटर कूल्ड 4-सिलेंडर इन-लाइन इंजन लगा है. यह वाहन शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार 3.2 सेकंड में पकड़ सकता है. इसकी अधिकतम गति सीमा 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











