
'BLO गली-गली घूम रहे हैं, इतनी जल्दी क्या है UP-बंगाल में...,' अखिलेश का SIR अपडेट की टाइमिंग पर सवाल
AajTak
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के 'ड्रामा' वाले बयान पर पलटवार किया और कहा कि SIR (मतदाता सूची अपडेट) की टाइमिंग वोट काटने के लिए है. उन्होंने सवाल किया कि यूपी-बंगाल में चुनाव से पहले इतनी जल्दबाजी क्यों है.
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर तीखा पलटवार किया है. पीएम मोदी ने सत्र से पहले कहा था कि सदन में 'ड्रामा नहीं, डिलीवरी' होनी चाहिए और विपक्ष हार की निराशा से बाहर आए.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख ने 'ड्रामा' शब्द के प्रयोग पर भी आपत्ति जताते हुए कहा, "ड्रामा कौन करता है ये आपको भी पता है."
अखिलेश यादव ने एसआईआर की टाइमिंग पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, "हमने मांग की थी कि इतनी जल्दबाजी क्या है? यूपी में अभी समय है इलेक्शन में, आप समय क्यों नहीं देना चाहते हैं? ये SIR वोट काटने के लिए है."
बीएलओ की मौत का मुद्दा उठाया
उन्होंने जोर दिया कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मतदाता छूटे नहीं. सपा प्रमुख ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की जान जा रही है, तो क्या वह भी ड्रामा था?
यह भी पढ़ें: यूपी के बिजनौर में महिला बीएलओ की कार्डियक अरेस्ट से मौत, घर में चल रही थी बेटे की शादी की तैयारी

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











